फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU MBA Admission Jawaharlal Nehru University MBA Admission process started for the current academic year 2022, know how to apply here 

JNU MBA Admission 2022: जेएनयू में एमबीए पाठ्यक्रम, 2022 के लिए प्रवेश शुरू, यहां जानें आवेदन का तरीका

Sat, 22 Jan 2022 09:50 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 09:50 AM IST
सार

JNU MBA Admission 2022: जो भी छात्र जेएनयू के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह 28 फरवरी से पहले तक अपना आवेदन कर लें। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
JNU MBA Admission Jawaharlal Nehru University MBA Admission process started for the current academic year 2022, know how to apply here 
JNU MBA Admission 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JNU MBA Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एमबीए पाठ्यक्रम, 2022 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने योग्य और इच्छुक छात्रों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी छात्र जेएनयू में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस सत्र में एमबीए की कुल 75 रिक्त सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।  
विज्ञापन


JNU MBA Admission 2022: 28 फरवरी तक करें आवेदन
जो भी छात्र जेएनयू के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह 28 फरवरी से पहले तक अपना आवेदन कर लें। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू कर दी गई है। छात्र इस बात का ख्याल रखें कि जेएनयू देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण छात्रों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन


JNU MBA Admission 2022: योग्यता मानदंड
जेएनयू के एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश उन्हीं छात्रों को मिल पाएगा, जिन्होंने कैट (CAT) 2021 परीक्षा में भाग लिया था। जो भी छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए थे, वह एमबीए प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन के योग्य नहीं हैं। वहीं, विदेशी छात्रों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए वैद्य जीमैट (GMAT score) की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को दो हजार रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को हजार रुपयें जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


JNU MBA Admission 2022: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में 70 फीसदी मान्यता कैट स्कोर के होंगे।
10 फीसदी अंक जीडी से जुड़ेंगे।
साक्षात्कार के 20 फीसदी अंक जुड़ेंगे।
शॉर्टलिस्ट छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

JNU MBA Admission 2022: कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MBA Application Form 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

आवेदन पत्र में जरूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 

आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed