फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNU faculty opposes Dr. Chaudhary’s removal, teachers’ union seeks action against Vice-Chancellor

JNU: जेएनयू में डॉ. चौधरी की सेवा समाप्ति पर विरोध, राष्ट्रपति को पत्र भेजने का प्रस्ताव

Sun, 31 Aug 2025 08:53 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 31 Aug 2025 08:53 AM IST
सार

Teachers union: जेएनयू शिक्षक संघ ने डॉ. रोहन वीएच चौधरी की सेवा समाप्ति के विरोध में राष्ट्रपति को पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया है।

विज्ञापन
JNU faculty opposes Dr. Chaudhary’s removal, teachers’ union seeks action against Vice-Chancellor
जेएनयू, JNU - फोटो : JNU: @www.jnu.ac.in/main/

विस्तार

Vice-Chancellor: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में सामाजिक विज्ञान संकाय के राजनीतिक अध्ययन केंद्र के संकाय सदस्य डॉ. रोहन वीएच चौधरी की सेवा समाप्ति को लेकर विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में जेएनयू शिक्षक संघ ने जीबीएम में जेएनयू कुलगुरु को पद से हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन


शिक्षक बर्खास्तगी के खिलाफ एक सितंबर को प्रशासनिक ब्लॉक पर विरोध दर्ज कराने सहित कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जेएनयू शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरजीत मजमूदार ने कहा कि शिक्षक की बर्खास्तगी जेएनयू के अधिनियम, विधियों और अध्यादेशों के प्रावधान का मजाक है।

विज्ञापन

बर्खास्तगी के लिए आवश्यक बहुमत पूरा नहीं

यह विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) का नहीं बल्कि जेएनयू कुलगुरु का निर्णय था। यह व्यक्तिगत प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। जेएनयू के नियमों के अनुसार किसी शिक्षक की बर्खास्तगी के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


26 अगस्त को हुई 323 वीं ईसी बैठक में सदस्यों की संख्या 13 थी। जिसमें दो तिहाई बहुमत के लिए न्यूनतम नौ सदस्य जरूरी हैं। तीन निर्वाचित सदस्यों ने लिखित रूप से अपनी असहमति दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed