JNU 2020: शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JNU Entrance Exam 2020: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सोमवार से जेएनयू एंट्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। यह दूसरा साल है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेएनयू प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। साल 2018 तक जेएनयू एंट्रेस का आयोजन यूनिवर्सिटी खुद ही करती थी, लेकिन इसके बाद यह जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दे दी गई।
जानिए कब होगी एंट्रेंस परीक्षा?
- जेएनयू में दाखिला लेने के लिए होनी वाली एंट्रेंस परीक्षा 11 से 14 मई के बीच होगी और इसके बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी।
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है।
- जेएनयू में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेस रजिस्ट्रेशन 31 मार्च तक कर सकते हैं। अगर आप इस दौरान चूकते हैं तो फिर आपका जेएनयू में दाखिला का सपना अधूरा रह सकता है।
- जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में दाखिला एनटीए स्कोर के आधार पर ही होगा। अगर आप पीएचडी और एमफिल के लिए एंट्रेस दे रहे हैं तो दाखिले में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के 70 अंक और वाइवा के 30 अंक भी जुड़ेंगे।
- इस तरह एंट्रेस पास करने के बाद भी अगर आप वाइवा में चूकते हैं तो आपको पीएचडी और एमफिल में दाखिल नहीं मिलेगा। इस दाखिले के लिए एंट्रेस परीक्षा के साथ ही वाइवा भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।
कैसे करना है आपको JNUEE 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन-
- सबसे पहले आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद इसके बाद लॉग इन करना है और एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर जाने के बाद आपको उसे सबमिट कर देना है।
आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें...
इसे भी पढ़ें- पहली बार छात्रों के लिए CBSE ने बनाया रैप गाना, बोल हैं मजेदार, यहां सुनें
कमेंट
कमेंट X