{"_id":"6881f3423220d234390678d4","slug":"jkset-2025-exam-new-date-announced-test-to-be-held-on-september-7-check-full-details-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKSET 2025 Exam: जेकेसेट के लिए संशोधित परीक्षा तिथि घोषित, अब सात सितंबर को होगा एग्जाम; यहां देखें नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JKSET 2025 Exam: जेकेसेट के लिए संशोधित परीक्षा तिथि घोषित, अब सात सितंबर को होगा एग्जाम; यहां देखें नोटिस
Thu, 24 Jul 2025 02:19 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:19 PM IST
सार
JKSET Revised Exam Date: जम्मू विश्वविद्यालय ने जेकेसेट/लासेट 2024-25 की संशोधित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
JKSET Revised Exam Date (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSET 2025: जम्मू विश्वविद्यालय ने जेकेसेट/लासेट 2024-25 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 7 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे निर्धारित तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट www.jujkset.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा की नई तिथि घोषित करने के साथ ही विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
योग्यता विवरण इस प्रकार है:
- उम्मीदवारों के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए।
- जो अभ्यर्थी क्वालीफाइंग मास्टर डिग्री परीक्षा में उपस्थित हुए हैं या उपस्थित होंगे और जिनके परिणाम अभी भी प्रतीक्षित हैं, उन्हें अनंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा और मास्टर डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
JKSET/LASET क्या है?
जेकेसेट (Jammu & Kashmir State Eligibility Test) और लासेट (Ladakh State Eligibility Test) का आयोजन विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्यता सुनिश्चित करने हेतु किया जाता है।JKSET 2024-25: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
- आधिकारिक वेबसाइट www.jujkset.in पर जाएं।
- होमपेज पर JKSET/LASET 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट अवश्य निकालें।
कमेंट
कमेंट X