{"_id":"620260227a08f66d8a27db3a","slug":"jkbose-12th-result-2022-for-kashmir-division-released-at-jkbose-ac-in-check-board-exam-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKBOSE 12th Result 2022: जम्मू-कश्मीर बोर्ड कश्मीर डिवीजन कक्षा 12वीं का परिणाम जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JKBOSE 12th Result 2022: जम्मू-कश्मीर बोर्ड कश्मीर डिवीजन कक्षा 12वीं का परिणाम जारी
Tue, 08 Feb 2022 06:19 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 08 Feb 2022 06:19 PM IST
सार
JKBOSE 12th Result 2022 Kashmir Division: जम्मू-कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कश्मीर डिवीजन के लिए JKBOSE कक्षा 12 वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jkbose.ac.in पर जारी किया है।
विज्ञापन
JKBOSE 12th Results 2022
- फोटो : Amar Ujala File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कश्मीर डिवीजन के लिए JKBOSE कक्षा 12वीं का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jkbose.ac.in पर जारी कर दिया है। जो छात्र-छात्राएं कश्मीर डिवीजन के लिए जेकेबोस कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की देखने और डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन
छात्रों की सहायता के लिए जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2022 की देखने और डाउनलोड करने का आसान तरीका भी यहां साझा किया गया है। वेबसाइट पर परिणाम देखे जा सकते हैं और मार्कशीट बोर्ड की ओर से संबंधित स्कूलों को भेज दी जाएगी। कश्मीर डिवीजन के लिए जेके बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर, 2021 के महीनों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थी।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं का परिणाम, सभी संकाय में परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जम्मू डिवीजन विंटर जोन के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए थे। बोर्ड ने मेरिट लिस्ट भी जारी की थी। जम्मू डिवीजन कक्षा 12वीं के परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
JKBOSE कक्षा 12वीं कश्मीर डिवीजन का परिणाम कैसे चेक करें?
- अपने इंटरनेट ब्राउजर के जरिये जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - jkbose.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 'हायर सेकेंडरी पार्ट टू (कक्षा 12वीं) के वार्षिक परिणाम 2020 (नियमित) - कश्मीर डिवीजन' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और परिणाम देखने के लिए 'परिणाम देखें' पर क्लिक करें।
- आपका JKBOSE Class 12 Result स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
बोर्ड एग्जाम और रिजल्ट से संबंधित ताजा खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां My Results Plus पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X