फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JKBOSE 12th Physical Education Exam 2021 Postponed

JKBOSE 12th Exam Postponed: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने आंशिक तौर पर स्थगित की 12वीं की परीक्षा, अब 11 तारीख को होगा इस विषय का पेपर

Thu, 02 Dec 2021 07:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

JKBOSE 12th Exam : जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपरिहार्य कारणों से शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा को टाल दिया गया है। परीक्षा केवल कश्मीर डिवीजन के छात्रों के लिए स्थगित की गई है। 

विज्ञापन
JKBOSE 12th Physical Education Exam 2021 Postponed
JKBOSE: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू - कश्मीर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कक्षा 12वीं की परीक्षा को आंशिक तौर पर स्थगित कर दिया है। परीक्षा एक विषय के लिए स्थगित की गई है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अपरिहार्य कारणों से शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा को टाल दिया गया है। परीक्षा केवल कश्मीर डिवीजन के छात्रों के लिए स्थगित की गई है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, कश्मीर डिवीजन के विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा परीक्षा को सात दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया गया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा मूल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 दिसंबर, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Omicron in India: ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक, एक्सपर्ट बोले- स्कूलों को बंद करने से पहले सोच-समझकर योजना बनाए सरकार 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्य संकाय और विषयों की परीक्षाएं यथावत रहेंगी

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने कहा कि अब कश्मीर डिवीजन के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जेके बोर्ड कक्षा 12वीं की 04 दिसंबर 2021 को होने वाली अन्य संकाय और विषयों यानी कला, वाणिज्य, विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। 
 

परीक्षा स्थगित करने का कारण नहीं बताया

बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी तो की है। अधिसूचना विज्ञप्ति में सिर्फ परीक्षा स्थगित करने और संशोधित तिथि के बारे में विवरण दिया गया है, लेकिन इसमें परीक्षा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। 
 

सोशल मीडिया पर पेपर लीक का दावा

वहीं, सोशल मीडिया में कुछ परीक्षा केंद्रों में शारीरिक शिक्षा प्रश्न-पत्र की सील टूटी हुई पाई जाने और बोर्ड की ओर से अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed