JAC 10th 12th Result 2022: 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द जारी कर सकता है झारखंड बोर्ड, ऐसे कर पाएंगे चेक
10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड अकैडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों का एलान करेगा। बता दें कि आप अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकेंगे। हालांकि, झारखंड बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट की तारीख के संबंध में कोई एलान नहीं किया है। नतीजों के संबंध में ताजा जानकारी पर गौर करें तो झारखंड अकैडमिक काउंसिल के मुताबिक, मूल्यांकन केंद्रों में 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तारीखों का एलान कर दिया जाएगा।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 जून के आसपास जारी होने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में अपडेट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई थीं। मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल को खत्म हो गईं, जबकि इंटर की परीक्षाओं का समापन 25 अप्रैल को हुआ। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं ने पंजीकरण कराया था, जिनके लिए कुल 1936 केंद्र बनाए गए थे। 10वीं की परीक्षा में 3,99,010 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 2,81,436 थी।
ऐसे चेक कर पाएंगे झारखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
पिछले साल नहीं हुई थी 10वीं-12वीं की परीक्षा
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते साल 2021 में झारखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। उस दौरान दोनों कक्षा के छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी हुआ था। पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.93 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। दरअसल, उस परीक्षा में 4,33,571 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें 4,15,924 परीक्षार्थी पास हुए।
कमेंट
कमेंट X