फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   jharkhand board jac 10th 12th result 2022 release date check results on jacresults com

JAC 10th 12th Result 2022: 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द जारी कर सकता है झारखंड बोर्ड, ऐसे कर पाएंगे चेक

Wed, 15 Jun 2022 07:18 PM IST
कुमार संभव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 15 Jun 2022 07:18 PM IST
सार

10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन
jharkhand board jac 10th 12th result 2022 release date check results on jacresults com
JAC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड अकैडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजों का एलान करेगा। बता दें कि आप अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकेंगे। हालांकि, झारखंड बोर्ड के अधिकारियों ने रिजल्ट की तारीख के संबंध में कोई एलान नहीं किया है। नतीजों के संबंध में ताजा जानकारी पर गौर करें तो झारखंड अकैडमिक काउंसिल के मुताबिक, मूल्यांकन केंद्रों में 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 जून के आसपास जारी होने का अनुमान जताया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में अपडेट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई थीं। मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल को खत्म हो गईं, जबकि इंटर की परीक्षाओं का समापन 25 अप्रैल को हुआ। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं ने पंजीकरण कराया था, जिनके लिए कुल 1936 केंद्र बनाए गए थे। 10वीं की परीक्षा में 3,99,010 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 2,81,436 थी। 

विज्ञापन

ऐसे चेक कर पाएंगे झारखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं। 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

 

पिछले साल नहीं हुई थी 10वीं-12वीं की परीक्षा

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते साल 2021 में झारखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। उस दौरान दोनों कक्षा के छात्रों का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी हुआ था। पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.93 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। दरअसल, उस परीक्षा में 4,33,571 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें 4,15,924 परीक्षार्थी पास हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed