फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   jharkhand board class 10 and class 12 exams 2021 postponed due to coronavirus

झारखंड बोर्ड : कोरोना के कारण 10वीं 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित, लिखित परीक्षाओं पर फैसला नहीं

Fri, 16 Apr 2021 02:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 02:40 PM IST
सार

राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाओं को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने अभी तक झारखंड बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाओं को लेकर फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन
jharkhand board class 10 and class 12 exams 2021 postponed due to coronavirus
JAC Jharkhand exams 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए झारखंड बोर्ड की 10वीं 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। राज्य में बोर्ड कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं छह अप्रैल से शुरू हो चुकी थीं। इन्हें अब रोक दिया गया है। फिलहाल, प्रायोगिक परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन


वहीं, राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाओं को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है। राज्य सरकार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने अभी तक झारखंड बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षाओं को लेकर फैसला नहीं किया है। इस संबंध में जल्द फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन


इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पाठ्यक्रम में 40 फीसदी की कटौती थी। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 2021 की कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी प्रायोगिक परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं चार मई से 21 मई तक आयोजित की जानी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 9:45 से दोपहर एक बजे तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 
 

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद बीते दो दिन में ओडिशा सरकार, उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed