JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 5 का सीट अलॉटमेंट जारी, जानें आपको कौन सा मिला है कॉलेज
JEECUP Counselling 2025 Round 5: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 5 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज और कोर्स मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPJEE) पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के राउंड 5 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड भरकर लॉगिन करना होगा। यह परिणाम उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने इस काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लिया था।
सीट एक्सेप्टेंस और फीस भुगतान
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद छात्रों को अपनी मिली हुई सीट को स्वीकार करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच ऑनलाइन माध्यम से सीट एक्सेप्टेंस फीस 3000 रुपये और काउंसलिंग फीस 250 रुपये जमा करनी होगी। फीस जमा करने के बाद ही सीट की पुष्टि मानी जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरी प्रक्रिया
फीस जमा करने के बाद छात्रों को 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच अपने संबंधित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। वेरिफिकेशन के दौरान सभी जरूरी कागजात जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि जांचे जाएंगे। यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद ही आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
इस तारीख तक सीट छोड़ने की अनुमति
यदि छात्र अपनी आवंटित सीट से हटना चाहते हैं, तो वे 14 अगस्त तक सीट छोड़ सकते हैं। वेरिफिकेशन के बाद, शेष फीस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जमा करनी होगी। पूरी फीस जमा करने के बाद छात्र अपना प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकता है, जो कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण होगा।
JEECUP 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध Round 5 Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरें।
- Submit करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X