फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE-NEET rules will change due to Corona A new guideline is being created for exam centers and students

कोरोना की वजह से बदलेंगे जेईई-नीट के नियम, परीक्षा केंद्र और छात्रों के लिए बन रही नई गाइडलाइन

Tue, 18 Aug 2020 11:31 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 18 Aug 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
JEE-NEET rules will change due to Corona A new guideline is being created for exam centers and students
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इंजीनियरिंग व मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई और नीट की परीक्षा के नियम बदलेंगे। एक्सपर्ट परीक्षा केंद्र और विद्यार्थियों के लिए नई गाइडलाइन बना रहे हैं। जेईई व नीट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों व छात्रों के लिए नए दिशा-निर्देशों पर विशेषज्ञों की तरफ से काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोविड-19 की वजह से इस साल जेईई और नीट की परीक्षा में देरी हुई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPJEE 2020: परीक्षा की नई तिथि आई सामने, देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन


जेईई परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होगी और नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होगा। इस साल जेईई और नीट परीक्षा के लिए करीब 24 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में नीट और जेईई मेन परीक्षा को स्थगित करने वाली याचिका खारीज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2020: परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड


ऐसे में उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से दोनोंं परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। याचिका में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों की वजह से सितंबर में होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को टालने की मांग की गई थी। वहीं, अब विद्यार्थी इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं के लिए अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए नोटिस के अनुसार, प्रवेश पत्र को परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed