{"_id":"610d726b64a5635b81755b7d","slug":"jee-mains-results-announced-17-candidates-score-100-percentile","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains Results : जेईई मेंस के नतीजे घोषित, 17 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Mains Results : जेईई मेंस के नतीजे घोषित, 17 उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
Sat, 07 Aug 2021 06:03 AM IST
योगेश साहू
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:03 AM IST
सार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
खुशी व्यक्त करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जेईई मेन 2021 के तीसरे चरण (जुलाई) का नतीजा जारी कर दिया गया है। इसमें 17 छात्रों को 100 स्कोर मिला है। इनमें 16 लड़के और एक यूपी की लड़की शामिल है।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 20, 22, 25 और 27 जुलाई को हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 7.09 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। चौथे और अंतिम चरण की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 1 और 2 सितंबर को दो-दो शिफ्टों में होगी।
विज्ञापन
इसके बाद एनटीए चारों चरणों की परीक्षा में से बेस्ट स्कोर के आधार पर जेईई मेन 2021 की मेरिट लिस्ट जारी करेगी। उस मेरिट के आधार पर देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले होंगे। इसके अलावा इसी मेरिट में से शीर्ष ढाई लाख छात्रों को जेईई एडवांस में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जेईई मेन के तीसरे चरण की परीक्षा में दिल्ली के रुचिर बंसल, प्रवर कटारिया, हरियाणा के हर्ष और अनमोल, उत्तर प्रदेश की पल अग्रवाल व अमिया सिंघल, बिहार के वैभव विशाल, राजस्थान के अंशुल वर्मा, कर्नाटक के गौरव दास, तेलंगाना के मधुर आदर्श रेड्डी, वीवीकेएस वैधिक, जेवी आदित्य और पी लक्ष्मी लोकेश रेड्डी के अलावा आंध प्रदेश के करणम लोकेश, डीवी पनीश, पीवी शिवा व केआर नायडू को 100 स्कोर मिला है। इस परीक्षा के लिए एनटीए ने भारत में 334 शहरों में 915 परीक्षा केंद्र बनाए थे। जबकि 12 परीक्षा केंद्र विदेशों में बनाए गए थे।
राज्यवार टॉपर
चंडीगढ़ - चैतन्य अग्रवाल
हिमाचल प्रदेश- वर्निका मोंगरा
जम्मू -कश्मीर- सार्थक शर्मा
लद्दाख- नोरबू सेरिंग
पंजाब-वैभव बजाज
उत्तराखंड- वैभव अग्रवाल
लड़कियों में यूपी की पल अग्रवाल एकमात्र टॉपर
जेईई मेन के तीसरे चरण की परीक्षा में उत्तर प्रदेश की पल अग्रवाल एकमात्र टॉपर छात्रा हैं, जिन्हें 100 स्केार मिला है।
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2021: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- 'जेईई मेन 2021 रिजल्ट' नामक लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आपका जेईई मेन 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए परिणाम का प्रिंट ले लें।
अगस्त और सितंबर में होगी सत्र 4 की परीक्षा
गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जेईई मेन सेशन 4 का आयोजन 26 अगस्त, 27, 31, 1 और 2 सितंबर को होगा। जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X