फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Main Analysis 2022 Session 2 Check Exam Weightage Paper Difficulty Level Analysis Here

Jee Main Analysis 2022: चौथे दिन फिजिक्स और केमिस्ट्री रही आसान, मैथ्स ने चारों दिन उलझाया

Fri, 29 Jul 2022 08:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 08:01 PM IST
सार

Jee Mains Session 2 Analysis 2022: यहां स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टीज से प्राप्त रिस्पॉन्स के आधार पर चौथे दिन के पेपर का एनालिसिस किया गया है। जेईई स्टूडेंट्स के अनुसार, चौथे दिन की परीक्षा में गुरुवार को इस बार मैथ्स का पेपर एडवांस लेवल का आ रहा है।

विज्ञापन
Jee Main Analysis 2022 Session 2 Check Exam Weightage Paper Difficulty Level Analysis Here
JEE Main Session 2 Analysis 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Jee Main Analysis 2022: बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे सेशन जेईई मेन-जुलाई (JEE MAIN July 2022) के पांचवें दिन की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड पर हुई। यहां स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टीज से प्राप्त रिस्पॉन्स के आधार पर चौथे दिन के पेपर का एनालिसिस किया गया है।

विज्ञापन

जेईई स्टूडेंट्स के अनुसार, चौथे दिन की परीक्षा में गुरुवार को इस बार मैथ्स का पेपर एडवांस लेवल का आ रहा है। वहीं, फिजिक्स के पेपर लगातार आसान लेवल का आ रहा है। तकरीबन रोज स्टूडेंट ऐसा ही बता रहे थे। हालांकि, केमिस्ट्री के पेपर पहले तीन दिन के दौरान थोड़े टफ यानी मीडियम लेवल के थे जबकि चौथे दिन यह आसान रहा है। जबकि मैथ्स विषय के लिए जुलाई सेशन में एक बार भी पेपर का डिफिकल्टी लेवल आसान या मध्यम स्तर का नहीं रहा।  

विज्ञापन

Jee Main: फिजिक्स में कार्नोट हीट इंजन से संबंधित प्रश्न आपत्ति

फिजिक्स एक्सपर्ट नितेश बत्रा सर के अनुसार, सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर आसान तो रहा लेकिन कुछ कैलकुलेशन ने स्टूडेंट्स को उलझाए रखा। लगभग सभी टॉपिक्स को कवर करते हुए प्रश्न पूछे गए थे। एरर टॉपिक से संबंधित एक प्रश्न था। जोकि सतह पर ग्रेविटेशन ऑन सरफेस पर आधारित था। एक प्रश्न पीओसी में मॉड्यूलेशन इंडेक्स पर आधारित था। इसके अलावा केएनएम, मैग्नेटिज्म, एसी, थर्मोडाइनेमिक्स, एलास्टिसिटी, करंट इलेक्ट्रिसिटी, कैपेसिटी, ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट से भी प्रश्न थे।

वहीं, कोटा के नामचीन कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी के अनुसार, कार्नोट हीट इंजन से संबंधित एक प्रश्न को लेकर स्टूडेंट्स को आपत्ति रही। ओवरऑल पेपर आसन था। शाम की पारी में फिजिक्स का पेपर जून के पेपर की अपेक्षा लेन्दी था, लेकिन स्टूडेंट्स ने बताया कि करीब 50 मिनट में पूरा पेपर सॉल्व किया जा सकता था। लगभग सभी टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स के पेपर में शाम की पारी में फ्लुइड मैकेनिक्स के एक प्रश्न का उत्तर उसके चारों विकल्पों में नहीं मिला।
 

विज्ञापन

Jee Main: फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल अधिक आए

कोटा कोचिंग से केमिस्ट्री एक्सपर्ट पुनीत हक्कू सर के अनुसार, सुबह की पारी में केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा और सामान्य रहा। जिसमें सेक्शन ए में ऑब्जेक्टिव व सेक्शन बी में न्यूमेरिकल थे। फिजिकल केमिस्ट्री से प्रश्न कम जबकि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री व इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न ज्यादा थे। शाम की पारी का पेपर आसान था। जिसमें सेक्शन 1 में दो प्रश्न एसरशन रीजनिंग टाइप के थे।
कोटा वाले बीएम सर ने बताया कि एफ ब्लॉक के एलीमेंट का नॉन आइसोइलेक्ट्रॉनिक स्पेसीज के प्रश्न में एक से अधिक ऑप्शन सही बताए जा रहे हैं। सेक्शन 1 में ऑर्गेनिक व इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से अधिक प्रश्न पूछे गए। जबकि सेक्शन 2 में फिजिकल केमिस्ट्री के न्यूमेरिकल अधिक थे।
 

Jee Main: मैथ्स में कोर्डिनेट ज्योमेट्री के प्रश्न भी काफी लेन्दी रहे

जेईई मेन के मैथ्स एक्सपर्ट लवनीश मेवाड़ा सर के अनुसार, सुबह की पारी के पेपर में मैथ्स का पार्ट काफी कठिन और लेन्दी रहा। स्टूडेंट्स को तीनों विषयों में ज्यादा समय मैथ्स का पेपर सॉल्व करने में लगा। जैसे लिमिट वाले टॉपिक में 1 घात अनंत का प्रश्न आसान था लेकिन, कैलकुलेटिव रहा। लगभग सभी चैप्टर्स को कवर किया गया था। कोर्डिनेट ज्योमेट्री के प्रश्न भी काफी लेन्दी व मिश्रित कंसेप्ट के रहे। जैसे ट्राइएंगल के ओर्थोसेंटर को सर्किल पर लाइ कराने वाला प्रश्न आदि। 

उधर, डॉ बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि शाम की पारी में भी पूछे गए प्रश्न कठिन व लेन्दी थे। पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम से कठिन स्तरीय रहा। करीब 4-5 प्रश्न ऐसे थे जो आसानी से सॉल्व हो रहे थे। एरिया, डिफरेन्शियल, कॉम्प्लेक्स नंबर, डेफिनेट इंटीग्रेट के प्रश्न कठिन थे। करीब सभी टॉपिक्स को कवर किया गया था। 80 प्रतिशत प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल मध्यम एवं 10-10 प्रतिशत प्रश्न मध्यम एवं आसान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed