फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   : JEE Main Admit Card Session 2 To Be Released Today At Jeemain.Nta.Nic.In Know How To Download

JEE MAIN Session 2 Admit Card: जेईई मेन सेशन-2 के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी, परीक्षा 25 जुलाई से

Thu, 21 Jul 2022 05:24 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 05:24 AM IST
सार

JEE MAIN Sesion 2 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी किए गए नोटिस में बताया है कि JEE MAIN Session 2 का आयोजन देशभर में 500 शहरों और विदेश में 17 शहरों में किया जाएगा।

विज्ञापन
: JEE Main Admit Card Session 2 To Be Released Today At Jeemain.Nta.Nic.In Know How To Download
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE MAIN Sesion 2 Admit Card: लाखों छात्रों द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE MAIN 2022 सेशन-2 के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। यह इंतजार आज खत्म हो जाएगा। एडमिट कार्ड गुरुवार यानी 21 जुलाई को जारी किया जाएगा। JEE MAIN परीक्षा को आयोजित कराने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख को लेकर नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग दाखिले के लिए जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा अब 25 जुलाई से शुरू होगी। छात्रों को तैयारी का समय देने के लिए एनटीए ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले यह परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होनी थी। 

विज्ञापन

JEE MAIN Sesion 2: परीक्षा की तारीखों में हुए बदलाव
एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जेईई मेन सेशन-2 की तारीखों में बदलाव कर दिया है। 21 जुलाई से शुरू होने वाली सेशन-2 की परीक्षा अब  25 जुलाई से आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई से शुरू किया जाना था। बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 का परिणाम पहले ही जारी कर दिया  है। 

JEE MAIN Sesion 2 Admit Card: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JEE MAIN 2022 सेशन-2 का प्रवेश पत्र गुरुवार 21 जुलाई, 2022 को जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की मदद से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

JEE MAIN Sesion 2: इतने छात्र हो रहे शामिल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी किए गए नोटिस में बताया है कि JEE MAIN Session-2 का आयोजन देशभर में 500 शहरों और विदेश में 17 शहरों में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 6,29,778 छात्र शामिल हो रहे हैं। छात्र परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें और सावधानी रखें। 

JEE MAIN Sesion 2 Admit Card: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JEE MAIN Session 2 के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
  • अब यहां अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड के एक-दो प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed