फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Admit Card 2021 for March session released on jeemain.nta.nic.in know important note here

जेईई मेन मार्च परीक्षा: 5 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, 15- 18 मार्च तक एग्जाम

Thu, 11 Mar 2021 05:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
JEE Main Admit Card 2021 for March session released on jeemain.nta.nic.in know important note here
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

JEE Main March Admit Card 2021:  जेईई मेन परीक्षा के मार्च सत्र के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के मार्च सत्र के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एमपीएससी परीक्षा स्थगित
विज्ञापन



जेईई मेन मार्च एडमिट कार्ड 2021 में परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश अंकित किए गए हैं। इसमें परीक्षा की तारीख, टाइमिंग और विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश लिखे गए हैं। आपको बता दें कि जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच होगा। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट यूजी 2021: साल में एक बार ही होगी परीक्षा, एग्जाम डेट की घोषणा इस हफ्ते

5 चरणों में ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2021 मार्च सत्र का प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको मार्च सत्र की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी।


डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed