फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE MAIN 2023 April Session 940000 students applied for Session 2, exam will be held at 330 cities

JEE MAIN 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र में 9.40 लाख छात्र देंगे परीक्षा, देश-विदेश के 330 शहरों में एग्जाम सेंटर

Mon, 03 Apr 2023 08:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 08:14 PM IST
सार

JEE MAINs 2023 Session-2: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE MAINs) की शुरुआत छह अप्रैल से होने जा रही है। पहले दिन छह अप्रैल को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा से शुरुआत होगी। यह परीक्षा छह से 15 अप्रैल, 2023 तक चलेगी।

विज्ञापन
JEE MAIN 2023 April Session 940000 students applied for Session 2, exam will be held at 330 cities
JEE Main Session 2 April 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE MAIN 2023 Session-2: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE MAINs) की शुरुआत छह अप्रैल से होने जा रही है। पहले दिन छह अप्रैल को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा से शुरुआत होगी। यह परीक्षा छह से 15 अप्रैल, 2023 तक चलेगी।

विज्ञापन

इसके बीच 12 अप्रैल, 2023 को बीआर्क की परीक्षा होगी। बीई-बीटेक की परीक्षा प्रत्येक दिन सुबह की पारी में नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर की पारी में तीन बजे से शाम छह बजे के बीच में होगी। अप्रैल सेशन के लिए भारत में 315 परीक्षा शहर एवं विदेशों में 15 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

 

JEE MAIN 2023 Session-2: तीन लाख 20 हजार नए आवेदन

इस वर्ष अप्रैल परीक्षा के लिए कुल नौ लाख 40 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। उनमें से तीन लाख 20 हजार ऐसे स्टूडेंट्स थे, जिन्होंने पहली बार अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन किया है। साथ ही करीब छह लाख 20 हजार स्टूडेंट्स जनवरी की परीक्षा देने के बाद पुनः अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
 

JEE MAIN 2023 Session-2: सिर्फ छह अप्रैल के प्रवेश-पत्र जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा शनिवार को एडमिट कार्ड रिलीज करने के साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सोमवार को केवल छह अप्रैल को परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इस तिथि के बाद होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा दिन से दो दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें : JEE Main 2023 Session 2 Admit Card Out: जेईई मेन अप्रैल सत्र का एडमिड कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

JEE MAIN 2023 Session-2: फोटो व सिग्नेचर स्पष्ट नहीं तो रोका गया प्रवेश-पत्र

करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए और दिए गए नोटिस के अनुसार वे दो दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। यह व्यवस्था जनवरी में भी लागू की गई थी। ऐसे विद्यार्थी जिनके फोटो व सिग्नेचर स्पष्ट नहीं हैं, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।
 

JEE MAIN 2023 Session-2: नहीं मिला प्रवेश-पत्र तो मिलेगा यह मौका

एनटीए ने जिन विद्यार्थियों के प्रवेश-पत्र रोक दिए हैं, ऐसे विद्यार्थियों को अपने कैंडिडेट लॉग इन पर जाकर आवेदन करते समय अपने द्वारा अपलोड इमेजेज को चेक करना होगा। एनटीए द्वारा इन विद्यार्थियों को अपलोड इमेजेज में कमी पाए जाने पर उन्हें सही करने या दोबारा अपलोड करने का एक अंतिम मौका दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed