फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Session 2 (two) Registration for JEE(MAIN) 2022 July Exam is Live Now

JEE Main 2022 Session 2 Registration: जेईई मेन दूसरे चरण जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 01 Jun 2022 08:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 08:52 PM IST
सार

JEE Main 2nd Attempt Application: उम्मीदवार जो जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के आवेदन कर चुके हैं और दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Session 2 (two) Registration for JEE(MAIN) 2022 July Exam is Live Now
JEE Main 2nd Attempt Application - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2nd Attempt Application Form Starts: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 01 जून से से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किए हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

विज्ञापन

साथ ही वे उम्मीदवार जो जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के आवेदन कर चुके हैं और दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं, वे भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन पंजीयन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। दूसरे चरण के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून है। 
विज्ञापन

 

JEE Main 2022 इन तारीखों पर होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जेईई मेन 2022 जून और जुलाई में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जहां 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया जाएगा, वहीं, दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा। 
पहले चरण की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तारीखें आदि जेईई मेन के आधिकारिक पोर्टल पर नियत समय पर प्रदर्शित की जाती हैं। 
 

JEE Main दूसरे चरण के लिए 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

जेईई मेन 2022 पहले चरण के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार 25 अप्रैल को रात नौ बजे तक जेईई मेन 2022 पहले चरण के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं जबकि इसके लिए शुल्क जमा 11.50 बजे तक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : JEE Main Exam Preparation Tips: ऐसे करें जेईई मेन परीक्षा की तैयारी, बढ़ जाएंगे सफलता के चांस

विज्ञापन

JEE Main 2022: आवेदक इन बातों का रखें ध्यान

जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन- 2022 सत्र-1 के लिए परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और जेईई मेन- 2022 सत्र-2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अपने पिछले सत्र के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। वे सत्र-2 के लिए केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम और शहर चुन सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया है, उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा। 

 

JEE Main 2022 पहले चरण में आवेदन पंजीकरण के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'Registration for JEE Main 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भरें।
  5. उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  7. अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक-एक प्रिंट आउट लेकर लें।

एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना यहां देखें 


एनटीए द्वारा जारी अहम निर्देश यहां पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed