फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Session 2 3rd Day Paper Analysis Check What Expert Says about Exam

JEE Main 2022: जेईई मेन तीसरे दिन की परीक्षा में फिजिक्स आसान, केमिस्ट्री मीडियम तो मैथ्स लगी टफ

Thu, 28 Jul 2022 05:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 05:56 PM IST
सार

JEE Main 2022 Session 2: यहां स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टी रिस्पांस के आधार पर पेपर का एनालिसिस किया गया है। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर सॉल्व करने में उन्हें करीब 40-50 मिनट का टाइम लगा।

विज्ञापन
JEE Main 2022 Session 2 3rd Day Paper Analysis Check What Expert Says about Exam
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Session 2, 3rd Day Paper Analysis: बीई-बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दूसरे सेशन जेईई मेन-जुलाई के तीसरे दिन की परीक्षा बुधवार को कंप्यूटर बेस्ड मोड पर हुई। यहां स्टूडेंट्स के फीडबैक और फैकल्टी रिस्पांस के आधार पर पेपर का एनालिसिस किया गया है। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर सॉल्व करने में उन्हें करीब 40-50 मिनट का टाइम लगा। लगभग सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए। हालांकि, मोटे तौर पर परीक्षार्थियों को फिजिक्स आसान, केमिस्ट्री मीडियम लेवल की जबकि मैथ्स के क्वेश्चन थोड़े टफ रहे। आइए विस्तार से जानते हैं पेपर स्तर के बारे में ...  

विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन फिजिक्स का लेवल मीडियम रहा

जेईई मेन के तीसरे दिन का पेपर सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर आसान रहा। विद्यार्थियों के अनुसार पेपर सॉल्व करने में उन्हें करीब 40-50 मिनट का टाइम लगा। लगभग सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए। कुछ प्रश्न लॉजिक गेट, रिजॉल्विंग पॉवर व अर्थ मैग्नेटिज्म से पूछे गए। शेष प्रश्न हीट, मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स एवं मॉडर्न फिजिक्स आदि से पूछे गए। जबकि ऑप्टिक्स से लगभग न के बराबर प्रश्न पेपर में थे। को लेकर कोटा के कोचिंग गुरु डॉ. बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि शाम की पारी में पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम रहा। जिसमें पांच प्रश्न स्टेटमेंट व एसरशन रीजनिंग टाइप के थे। अधिकांश प्रश्न पूरे सिलेबस से थे। इसमें कम्युनिकेशन एवं ट्रांजिशन के प्रश्न जेईई मेन के सिलेबस से सीधे पूछे गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन केमिस्ट्री का डिफिकल्टी लेवल मीडियम रहा

जेईई मेन परीक्षा के दौरान सुबह की पारी में केमिस्ट्री के पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम स्तरीय रहा। एक्सपर्ट डॉ. बृजेश माहेश्वरी सर ने बताया कि पेपर में करीब 6-8 प्रश्न स्टेटमेंट (1-2) टाइप तथा 3-4 प्रश्न कॉलम मेचिंग टाइप के पूछे गए। फिजिकल केमिस्ट्री से केमिकल काइनेटिक्स, सरफेस केमिस्ट्री, आयोनिक इक्विलीब्रीयम, मोल कंसेप्ट के 2-3 प्रश्न, लिक्विड सॉल्युशन, एटोमिक स्ट्रक्चर व सॉलिड स्टेट से प्रश्न आए। इसी प्रकार इनऑगेनिक केमिस्ट्री में डी-ब्लॉक, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड, केमिकल बॉन्डिंग व हाइड्रोजन एवं ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से पॉलीमर, केमिस्ट्री इन एवरी-डे लाइफ, सब्स्टीट्यूशन रिएक्शन, एरोमेटिसिटी, अल्कोहल व फीनोल टॉपिक्स से प्रश्न आए।

विज्ञापन

वहीं, डॉ. माहेश्वरी के अनुसार, जेईई मेन एक्सपर्ट शाम की पारी में पेपर आसान रहा। जिसमें करीब 5-6 प्रश्न स्टेटमेंट (1-2) टाइप, दो प्रश्न एसरशन रीजनिंग एवं दो प्रश्न कॉलम मेचिंग के आए। अधिकांश मेमोरी बेस्ड थ्योरी के आसान प्रश्न थे। एनसीईआरटी के सिलेबस से सीधे केमिस्ट्री इन एवरी-डे लाइफ व एनवायरमेंटल के प्रश्न पूछे गए। ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में सेपरेशन ऑफ एनीलियन एंड वाटर का कॉलम मेचिंग प्रश्न था।

 

JEE Main 2022: शाम की पारी में मैथ्स का पेपर कठिन रहा

सुबह की पारी में मैथ्स का पेपर का डिफिकल्टी लेवल मध्यम से कठिन रहा। डॉ. माहेश्वरी के अनुसार, कुछ प्रश्नों में मल्टीपल कंसेप्ट्स का उपयोग किया गया था। लगभग सभी चैप्टर्स को पेपर में कवर किया गया था। कक्षा 12वीं के सिलेबस से 65 प्रतिशत एवं 11वीं के सिलेबस से 35 प्रतिशत प्रश्न पेपर में आए। करीब 20 प्रतिशत प्रश्न कठिन व लेन्दी थे जबकि 60 प्रतिशत प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल मोडरेट था। फिजिक्स व केमिस्ट्री की अपेक्षा मैथ्स का पेपर कठिन रहा। शाम की पारी में पेपर का स्तर कठिन था। डिफिकल्टी लेवल में मध्यम स्तरीय प्रश्नों की संख्या कम कम थी। करीब 20 प्रतिशत प्रश्न काफी लेन्दी एवं कैलकुलेटिव थे। मल्टीपल कंसेप्ट्स पर आधारित प्रश्नों की संख्या ज्यादा रही। वहीं, 12वीं और 11वीं के सिलेबस को पेपर में 60:40 के रेश्यो में कवर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed