JEE Main 2022: जेईई मेन सेशन-2 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें अप्लाई
जेईई मेन सेशन-2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया रात 11 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों के पास में आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भी केवल रात 11.50 बजे तक का ही समय शेष है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022 यानि जेईई मेन सेशन-2 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज 12 जुलाई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक सेशन-2 के लिए अपना पंजीयन नहीं कराया है, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द जाकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानि एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पूरा कर लें। इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे।
aJEE Main 2022: सेशन-1 के परिणाम जारी
एनटीए ने सोमवार को जेईई मन सेशन-1 के परिणाम को भी जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। अभी छात्रों के केवल पर्सेंटाइल ही जारी किए गए हैं। सेशन दो की परीक्षा के बाद दोनों परीक्षा के अंकों को जोड़ कर टॉपर्स की घोषणा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस खबर को पढ़ें- JEE Mains Result: जेईई मेन जून सत्र में इतने छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, यहां देखें पूरा डेटा
जेईई मेन सेशन-2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया रात 11 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों के पास में आवेदन शुल्क जमा करने के लिए भी केवल रात 11.50 बजे तक का ही समय शेष है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।
जेईई मेन सेशन-1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी सेशन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पुरानी आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार पेपर, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा का शहर चुनें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई, 2022 से लेकर 30 जुलाई, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। परीक्षा पहले की ही तरह देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Registration for JEE Main 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब जेईई मेन 2022 सेशन-2 के आवेदन पत्र को भरें।
- उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक-एक प्रिंट आउट लेकर लें।
कमेंट
कमेंट X