फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Admit Card for session 1 soon on jeemain.nta.ac.in how to download

JEE Main 2022: जेईई मेन पहले चरण के प्रवेश-पत्र कब होंगे जारी और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड? जानें

Sat, 30 Apr 2022 05:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 05:04 PM IST
सार

JEE Main 2022 Admit Card : इससे पहले परीक्षा के स्थगित होने के बाद 18 अप्रैल, 2022 को इसे फिर से खोल दिया गया था। हालांकि, अब परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची जल्द सामने आ सकती है। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Admit Card for session 1 soon on jeemain.nta.ac.in how to download
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Session 1 Admit Card: जेईई मेन यानी मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के पहले चरण के लिए प्रवेश-पत्र जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगी।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पहले सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2022 को रात 11:50 बजे बंद हो गई। इससे पहले परीक्षा के स्थगित होने के बाद 18 अप्रैल, 2022 को इसे फिर से खोल दिया गया था। हालांकि, अब परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची जल्द सामने आ सकती है। 
विज्ञापन

 

JEE Main 2022: एडवांस इंफोर्मेशन स्लिप होंगी जारी

नवीनतम अपडेट के अनुसार, जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जून माह में 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले, एनटीए उम्मीदवारों के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र वाले शहरों के बारे में सूचित कर सकता है। इसके लिए एनटीए की ओर से एडवांस इंफोर्मेशन स्लिप जारी कर सकता है। छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 

JEE Main 2022: प्रवेश-पत्र में त्रुटि हो तो करें यह काम

एडमिट कार्ड में एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी हो सकता है जहां उन्हें अपनी हाल की स्वास्थ्य स्थिति और यात्रा इतिहास को भरना होगा। जेईई मेन प्रवेश पत्र में किसी भी त्रुटि के मामले में, उम्मीदवारों को तुरंत एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। जेईई मेन - 2022 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दिया जाएगा। इस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed