फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Result 2021 How to download NTA scorecard

JEE Main Result 2021: ऐसे देख सकते हैं जेईई मेन चौथे चरण का परिणाम, यह है सीधा लिंक

Tue, 14 Sep 2021 11:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Sep 2021 11:11 PM IST
सार

JEE Mains 2021: जेईई मेन के परिणामों तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा सत्र का चयन करना होगा, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन (केस सेंसिटिव) दर्ज करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 के चौथे और आखिरी सेशन का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, उम्मीदवार यहां आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
JEE Main Result 2021 How to download NTA scorecard
जेईई मेन 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JEE Mains Result 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 के चौथे और आखिरी सेशन का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद, उम्मीदवार अपने परिणाम यहां आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर देख सकते हैं। जेईई मेन (JEE Main 2021) के परिणामों तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा सत्र का चयन करना होगा, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन (केस सेंसिटिव) दर्ज करना होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार, 14 सितंबर, 2021 को रात 10 बजे रिजल्ट जारी करने का समय दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NCHMCT JEE Result 2021: एनटीए ने जारी किया एनसीएचएमसीटी जेईई रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम
विज्ञापन


जेईई मेन (JEE Main 2021) के सत्र - 4 की परीक्षा का आयोजन पूरे देश और विदेश में 26, 27, 31 अगस्त और 01 सितंबर, 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में पेपर- 1 (बी.ई./ बी.टेक.) के लिए किया गया था। NTA ने हाल ही में वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर परीक्षा के दौरान दर्ज उत्तर प्रतिक्रियाओं के साथ प्रश्न पत्र के साथ पेपर-1 (B.E./ B.Tech.) के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी अपलोड की। इसके साथ इस पर उम्मीदवारों को चुनौती देने के लिए मौका दिया गया था। बाद में एनटीए ने अंतिम आंसर की भी जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : AICTE का निर्देश : सीबीएसई प्राइवेट व पत्राचार छात्रों को जेईई रैंक के आधार पर दिया जाए अंतरिम दाखिला

इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से 06 अगस्त को जेईई (मेन) - 2021 सत्र - 3 के परिणाम घोषित किए गए थे। पेपर-1 (बीई/ बीटेक) के लिए जेईई मेन- 2021 सत्र- 3 का आयोजन 20, 22, 25 और 27 जुलाई, 2021 को किया गया था। पेपर-1 (बीई/ बीटेक) के लिए इस परीक्षा में कुल 7.09 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। 

यह भी पढ़ें : CU-CET 2021: एनटीए ने बदला परीक्षा कार्यक्रम, यूजी- पीजी की प्रवेश परीक्षाएं अब 15 सितंबर से होंगी

परीक्षा 334 शहरों (बहरीन, कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत में भारत के बाहर 12 शहरों सहित) में 915 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके अलावा, परीक्षा 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती के साथ-साथ असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। 

JEE Main 2021 Result  स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • जेईई उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें- jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in 
  • होम पेज पर 'JEE Main Result 2021' पर क्लिक करें।
  • आपको परिणाम पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा।
  • यहां आप अपने संबंधित परीक्षा सत्र का चयन करें।
  • आवश्यकतानुसार, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सुरक्षा पिन (केस सेंसेटिव) दर्ज करें।
  • अब सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेज सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी लेकर रखें।

यह भी पढ़ें :
स्कूल, कॉलेज, शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed