फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE MAIN 2021 Result: FIITJEE prayagraj students came in top 15, from consecutive 8 years FIITJEE students qualify each and every competitive exam

JEE Main Result 2021: FIITJEE के छात्रों ने शहर में किया टॉप, 24 विद्यार्थियों ने हासिल किया 99 पर्सेंटाइल

Thu, 23 Sep 2021 04:19 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Sep 2021 04:19 PM IST
सार

FIITJEE प्रयागराज के अब तक 77 से अधिक छात्रों को जेईई एडवांस के लिए योग्य घोषित किया गया है। गौरतलब है कि लगातार 8 वर्षों से FIITJEE प्रयागराज केंद्र के छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शहर में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
JEE MAIN 2021 Result: FIITJEE prayagraj students came in top 15, from consecutive 8 years FIITJEE students qualify each and every competitive exam
FIITJEE Prayagraj (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : prayagraj

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 14 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन सत्र 4 का परिणाम जारी कर दिया था। इसमें FIITJEE प्रयागराज के 24 छात्रों ने 99 से ऊपर पर्सेंटाइल हासिल किया है। वहीं फिटजी प्रयागराज के लॉन्ग टर्म क्लासरूम प्रोग्राम के अब तक 77 से अधिक छात्रों को जेईई एडवांस लिखने के लिए योग्य घोषित किया गया है। गौरतलब है कि लगातार 8 वर्षों से FIITJEE प्रयागराज केंद्र के छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शहर में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फिटजी प्रयागराज सेंटर के छात्र साल दर साल अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। FIITJEE प्रयागराज के छात्रों ने लड़कों और लड़कियों दोनों में शीर्ष स्थान हासिल कर दोहरी उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

FIITJEE विद्यार्थियों ने प्रयागराज के टॉप 2 में बनाया स्थान 
चार वर्षीय कक्षा कार्यक्रम (2017-21) के छात्र आयुष कुमार ने 99.92 से ऊपर पर्सेंटाइल हासिल किया है, जो जेईई मेन 2021 के परिणाम में प्रयागराज क्षेत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ रहा है। चार वर्षीय कक्षा कार्यक्रम (2017-21) के छात्र तेजस श्रीवास्तव ने 99.87 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर प्रयागराज में दूसरा स्थान पाया है।

विज्ञापन

वहीं दो वर्षीय कक्षा कार्यक्रम (2019-21) की छात्रा ज़ैनब मलिक ने 98.987 से ऊपर पर्सेंटाइल हासिल किया, जो कि जेईई मेन 2021 के परिणामों में प्रयागराज क्षेत्र की लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ रहा। दो वर्षीय कक्षा कार्यक्रम (2019-21) की छात्रा मान्या अग्रवाल ने 98.72 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रयागराज क्षेत्र की लड़कियों में दूसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावी छात्रों ने टॉप 20 में बनाई अपनी जगह-
दोनों प्रयासों में चार्ट में शीर्ष दस छात्र फिटजी प्रयागराज के छात्र हैं और प्रयागराज क्षेत्र के शीर्ष 20 रैंक धारकों में, कम से कम 15 छात्र फिटजी प्रयागराज के थे।

 छात्र का नाम फीसदी
क्षितिज मौर्य 99.85
सृजन सिंह 99.77
वेदांत द्विवेदी 99.74
यशस्वी सिंह 99.73
शौर्य 99.67
उत्कर्ष राज 99.57
राज ऋषि टंडन 99.56
अभिषेक पटेल 99.54
यशस्वी केसरवानी 99.50
आदित्य मौर्य 99.42
यशराज सिंह 99.38
अनुभव सिंह 99.38
आरोह श्रीवास्तव 99.31
मानस गुप्ता 99.29
सानिध्य अग्रवाल 99.25
प्रथम श्रीवास्तव 99.14


हमें हमारे छात्रों पर गर्व है- अनूप श्रीवास्तव
फिटजी प्रयागराज सेंटर के हेड, अनूप श्रीवास्तव कहते हैं कि फिटजी के छात्रों द्वारा दशकों की उत्कृष्टता, संकाय की श्रेष्ठता को बार-बार साबित करती है। FIITJEE के छात्रों द्वारा प्राप्त की गई सफलता समय-समय पर भारत के सबसे भरोसेमंद और मूल्यवान संस्थान की अद्वितीय समय सिद्ध शिक्षण पद्धति को प्रदर्शित करती है। हमें अपने छात्रों के प्रदर्शन पर गर्व है और हमें यकीन है कि वे जेईई एडवांस 2021 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed