{"_id":"6069a393b361677d637820da","slug":"jee-main-2021-last-date-for-april-session-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन 2021: अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन व आवेदन फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जेईई मेन 2021: अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन व आवेदन फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका
Sun, 04 Apr 2021 05:05 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 04 Apr 2021 05:05 PM IST
सार
- अप्रैल सत्र में सिर्फ पेपर-1 बीई/बीटेक होगा
- पेपर-2ए बी आर्क/2बी प्लानिंग मई सत्र में होगा
- परीक्षा 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को होगी
विज्ञापन
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों और आईआईटी के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक छात्र जेईई मेन 2021 के तीसरे चरण यानी अप्रैल सत्र 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही जो पूर्व में आवेदन कर चुके हैं वे अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। यह आखिरी मौका है यदि वे आवेदन वापस लेना चाहें तो उसे वापस भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
एनटीए की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि तीसरे चरण यानी अप्रैल सत्र में सिर्फ पेपर-1 बीई/बीटेक (B.E./B.Tech) के लिए आयोजित किया जाएगा। जबकि पेपर-2ए बी आर्क (B.Arch) या 2बी प्लानिंग (B. Planning) के लिए फिर से उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को चौथे चरण यानी मई सत्र में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इच्छुक छात्र अप्रैल और मई सत्र में से अपनी पसंद के आधार चयन कर सकते हैं। अप्रैल सत्र के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका चार अप्रैल, 2021 तक मिलेगा। जबकि ऑनलाइन फीस का भुगतान पांच अप्रैल, 2021 तक किया जा सकता है। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र ध्यान से भर लें। इसके बाद आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
नए परीक्षा केंद्र बनाए गए
एनटीए की ओर से चौथे चरण यानी अप्रैल सत्र के लिए छात्रों की मांग पर कारगिल (लेह-लद्दाख) और मलेशिया की राजधानी कुआलालुंपुर के अलावा नाईजीरिया की राजधानी एबूजा में भी परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जो छात्र इन शहरों के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें आवेदन पत्र में इन शहरों का विकल्प चुनना होगा।
परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक
तीसरे चरण की परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। चार दिन तक चलने वाली परीक्षा 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को देश-विदेश में दो शिफ्ट में आयोजित होगी। छात्र अपनी सुविधानुसार शिफ्ट और दिन का चयन कर सकता है। इस परीक्षा के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
कमेंट
कमेंट X