जेईई मेन 2021 : तीसरे और चौथे चरण की परीक्षाओं की तारीखें घोषित, आवेदन भी शुरू
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार, छह जुलाई, 2021 को एक लाइव संबोधन के दौरान जेईई मेन-2021 के तीसरे एवं चौथे चरण की परीक्षाओं के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। साथ ही इस संबंध में एनटीए की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसे भी डॉ निशंक ने ट्वीट कर साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार, छह जुलाई, 2021 को एक लाइव संबोधन के दौरान जेईई मेन-2021 के तीसरे एवं चौथे चरण की परीक्षाओं के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। साथ ही इस संबंध में एनटीए की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसे भी डॉ निशंक ने ट्वीट कर साझा किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड के दौरान जेईई (मेन)-2021 परीक्षा को लेकर छात्रों में कुछ चिंताएं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कहा है कि हमारे छात्रों की सुरक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य शिक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तदनुसार, मैंने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक को जेईई (मुख्य)-2021 परीक्षाओं के संबंध में निम्नलिखित व्यवस्था करने के लिए सलाह दी है।
Accordingly, to ensure the safety of the students I have advised @DG_NTA to make the following arrangements. #JEE(Main)-2021.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 6, 2021
तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20 जुलाई से
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि तीसरे चरण की जेईई परीक्षाएं 20 जुलाई, 2021 से 25 जुलाई, 2021 तक होंगी। इसके लिए पुन: आवेदन और परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन छह जुलाई, 2021 से आठ जुलाई, 2021 की मध्य रात्रि तक स्वीकार किए जाएंगे।
चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से
वहीं, चौथे चरण की जेईई मेन परीक्षा 27 जुलाई, 2021 से 02 अगस्त, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। चौथे चरण के पुन: आवेदन और परीक्षा केंद्र बदलने के आवेदन नौ जुलाई, 2021 से 12 जुलाई, 2021 की मध्य रात्रि तक स्वीकार किए जाएंगे।
छात्रों को पुन: आवेदन और परीक्षा केंद्र बदलने का मौका
इसके साथ ही कोरोना महामारी के कारण आवेदन नहीं कर पाए छात्रों को आवेदन का पुन: मौका दिया जाएगा। वहीं, इसी अवधि में परीक्षा केंद्र भी बदले जा सकेंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछली बार से दोगुनी बढ़ाई है। इससे सामाजिक दूरी की अनुपालना में मदद मिलेगी। परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर रहेगा।
इच्छानुसार नजदीकी परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे
डॉ निशंक ने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए एनटीए की ओर से उम्मीदवारों को उनकी इच्छानुसार नजदीकी परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। छात्रों को तीन पुन: आवेदन की समयावधि में परीक्षा केंद्र बदलने के लिए भी मौका दिया जाएगा।
केंंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक का पूरा संबोधन यहां देखा जा सकता है।
Under the guidance of Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji, for the safety and bright future of our students, National Testing Agency will be holding the JEE (Main)-2021 Examination. @PMOIndia @HMOIndia @PIB_India @MIB_India @DDNewslive @EduMinOfIn https://t.co/n06cT7pywk
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 6, 2021
कमेंट
कमेंट X