फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Main 2021 Application Form Last date of Registration extended till 23 January 2021 Hurry Up

JEE Main 2021 : आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब 23 तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 17 Jan 2021 07:06 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Sun, 17 Jan 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jee Main 2021 Application Form Last date of Registration extended till 23 January 2021 Hurry Up
जेईई मेन 2021 (Jee Main) रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

जेईई मेन 2021 परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र ध्यान दें। अगर आप जेईई मेन 2021 का आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए हैं तो निराश मत होइए। आपके पास अब 23 जनवरी, 2021 तक आवेदन का मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जल्द ही अपना आवेदन फॉर्म भर लें। अभ्यर्थी जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि जेईई मेन को लेकर एक फर्जी वेबसाइट भी वायरल हो रही है। आवेदन कर्ता इससे सावधान रहें। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 दिसंबर 2020 को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2021 के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया था। पहले आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 जनवरी मध्यरात्रि तक रखी गई थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 23 जनवरी, 2021 कर दिया गया है। वहीं, आवेदन शुल्क 23 जनवरी, 2021 तक जमा किया जा सकता है। 
विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट से बचें
आवेदन करते वक्त अभ्यर्थी फर्जी वेबसाइट से बचें। NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के जरिए ही आवेदन करें। एनटीए ने एक फर्जी वेबसाइट को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क किया है, जिसका यूआरएल- jeeguide.co.in है। यह वेबसाइट जेईई मेन 2021 के फॉर्म भरने और शुल्क स्वीकार करने को लेकर फर्जी तौर पर संचालित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13  भाषाओं में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे।  

ऐसे बनाएं एग्जाम की योजना
इस साल जेईई मेन की परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा  15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी। 

ऐसे भरें जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2021

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.inhttp://jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. अभ्यर्थी आईडी, नाम और जन्म तिथि के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  3. इसके बाद अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
  4. दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अपनी सभी जानकारी भरें और आखिर में आवेदन शुल्क भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed