JEE Advanced Admit Card 2022: जेईई एडवांस के प्रवेश पत्र आज होंगे जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा
JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced Admit Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE Advanced 2022 के लिए प्रवेश पत्र को आज मंगलवार, 23 अगस्त, 2022 को जारी किया जा सकता है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक प्रवेश पत्र आज ऑनलाइन मोड में जारी होने हैं। जो भी उम्मीदवार सफलतापूर्वक जेईई एडवांस के लिए अपना आवेदन कर चुके हैं और इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिवेट होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे...
JEE Advanced Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वे छात्र भाग ले सकेंगे जिन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा में रैंक प्राप्त की है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
JEE Advanced Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र इन आसान से स्टेप्स का पालन कर के डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'JEE Advanced Admit Card 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं।
- अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना बिल्कुल न भूलें।
कमेंट
कमेंट X