फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025 Eligibility Criteria Restored, Number of attempts back to 2, Check here

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता मानदंड में फिर से हुआ बदलाव, प्रयासों की संख्या घटकर दो हुई

Mon, 18 Nov 2024 05:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

JEE Advanced 2025 Eligibility: हाल ही में जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन करके प्रयासों की संख्या को बढ़ा दिया गया था। ताजा नोटिस के अनुसार, संयुक्त प्रवेश बोर्ड ने पात्रता मानदंड में एक बार फिर से बदलाव किया है।
 

विज्ञापन
JEE Advanced 2025 Eligibility Criteria Restored, Number of attempts back to 2, Check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

JEE Advanced 2025: संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced 2025) के लिए पात्रता मानदंड में एक बार फिर से बदलाव किया है। प्रवेश बोर्ड ने पात्रता मानदंड को बहाल करते हुए प्रयासों की संख्या घटाकर दो कर दी है। बोर्ड ने पहले एक बड़े बदलाव में प्रयासों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी थी।

विज्ञापन


ताजा अपडेट के अनुसार, "संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) ने 5 नवंबर, 2024 की प्रेस विज्ञप्ति में उल्लिखित मानदंड के स्थान पर जेईई (एडवांस्ड) में प्रयासों की संख्या से संबंधित पिछले वर्षों में उपयोग किए गए पहले के पात्रता मानदंड को बहाल करने का निर्णय लिया है। 15 नवंबर, 2024 को आयोजित जेएबी की बैठक में विभिन्न प्रतिस्पर्धी आवश्यकताओं पर विचार करने के बाद ऐसा किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 2013 से अपनाए गए पहले के पात्रता मानदंडों को बहाल कर दिया गया है। अन्य सभी पात्रता मानदंड समान रहेंगे।"

विज्ञापन

वापस लिया गया बदलाव

जेईई एडवांस्ड परीक्षा तिथि और सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर घोषित किया जाएगा। एडमिशन बोर्ड के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 पात्रता में अन्य विवरण वही रहेंगे, जिसमें जेईई मेन 2025 में उम्मीदवारों का प्रदर्शन, आयु सीमा, कक्षा 12 में उपस्थिति और आईआईटी में प्रवेश शामिल हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 पात्रता की जांच कर सकते हैं।

JEE Advanced 2025: आयु सीमा, पाठ्यक्रम

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवश्यक आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर 2000 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है। इस प्रकार, इन उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्तूबर, 1995 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed