JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस आज, क्या ले जाना होगा टीकाकरण प्रमाणपत्र? जानिए क्या हैं दिशा-निर्देश
JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 के लिए परीक्षा 3 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार परीक्षा का महत्वपूर्ण विवरण jeeadv.ac.in वेबसाइट से देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में आईआईटी दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस आज यानी रविवार को आयोजित की जा रही है। इसमें पूरे देश से करीब 1.6 लाख के परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित करवाई जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वालों को सख्त कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसके अलावा छात्रों को कई अन्य बातों का भी ध्यान रखना होगा।
बच्चे अपने साथ किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकते। इसमें स्मार्टफोन और सामान्य मोबाइल, स्मार्ट वाच, हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रिक पेन, कैलकुलेटर आदि शामिल हैं। परीक्षार्थियों को पूरी बाजू की शर्ट, जूते, बंद सैंडल, ताबीज, लॉकेट या अन्य आभूषण भी नहीं पहनने की सलाह दी गई है। हैंडबैग, पॉकेट पर्स आदि भी प्रतिबंधित हैं। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
जेईई एडवांस परीक्षा का दिन और समय
| परीक्षा | परीक्षा का दिन | परीक्षा का समय |
| जेईई एडवांस पेपर I | 3 अक्तूबर, 2021 | सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक |
| जेईई एडवांस पेपर II | 3 अक्तूबर, 2021 | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
परीक्षा के समय इन बातों का रखें ध्यान
-
परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करें। साथ ही साथ सभी परीक्षार्थियों को मूल पहचान प्रमाण जैसे -आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, या अन्य के साथ अपना प्रवेश पत्र ले जाना चाहिए। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
परीक्षार्थी ध्यान दें कि परीक्षा हॉल में केवल एक पेंसिल, पेन, पारदर्शी बोतल में पीने का पानी ले जाने की अनुमति होगी। बता दे कि परीक्षा हॉल के अंदर ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, वॉलेट, हैंडबैग जैसे सामान की अनुमति नहीं होगी।
-
सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को अपने साथ हैंड सैनिटाइज़र रखना चाहिए।
-
प्रवेश के समय परीक्षार्थी के शरीर के तापमान की जांच की जाएगी। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों को काेविड-19 स्व-घोषणा पत्र भरना होगा और इसे परीक्षा केंद्र में दिखाना अनिवार्य होगा।
-
सभी परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा, भीड़भाड़ से बचने के लिए परीक्षा केंद्र में लैब या रूम नंबर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जानकारी का उल्लेख एडमिट कार्ड में किया जाएगा।
-
इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को एक स्क्रिबल्ड पैड प्रदान किया जाएगा जिसे परीक्षार्थी अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करने के बाद रफ काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए। इसके अलावा, परीक्षा समाप्त होने के बाद व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना चाहिए और सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद निरीक्षक के निर्देश की प्रतीक्षा करनी चाहिए और परीक्षा हॉल में भीड़ नहीं लगानी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X