जम्मू यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: यूजी पाठ्यक्रमों के लिए टाइम टेबल जारी, 22 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
- जम्मू विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए जम्मू विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 की समय सारणी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए जम्मू विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 की समय सारणी जारी कर दी है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन के संकाय के लिए विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डेट शीट जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक बोले: 20 और 31 जुलाई तक आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, परीक्षा का भी विकल्प
यूजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 22 जून से शुरू होंगी और 1 जुलाई को खत्म होंंगी। जिनमें तीन साल के बीए, बीएससी और बीएससी होम साइंस, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीए अंग्रेजी (ऑनर्स), बीकॉम (ऑनर्स) आदि पाठ्यक्रम शामिल हैं। ये परीक्षाएं हर रोज सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।
Date-Sheet of Online Exams of Three Year B.A/B.Sc./B.Sc. Home Science./B.Com/B.B.A./B.C.A/ B.A English (Hons)/B.Com (Hons)
— University of Jammu (@UniversityJammu) June 17, 2021
Degree (General) Course Undergraduate 1st Semester ( NON-CBCS) Examination-2020
(DDE & Private Candidates)to be held in 2021.@OfficeOfLGJandK@diprjk pic.twitter.com/JLFSEiLGp3
यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डेट शीट साझा की है। ट्वीट में लिखा है कि तीन साल की ऑनलाइन परीक्षाओं की डेट-शीट बीए, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान./बी.कॉम/बीबीए/बीसीए/ बीए अंग्रेजी (ऑनर्स)/बी.कॉम (ऑनर्स) डिग्री (सामान्य) पाठ्यक्रम स्नातक प्रथम सेमेस्टर (गैर-सीबीसीएस) परीक्षा-2020 (डीडीई और निजी उम्मीदवार) में आयोजित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड: ऐसे छात्र खुद तैयार कर सकते हैं अपना रिजल्ट, 10 महत्वपूर्ण बातें
विश्वविद्यालय ने पहले फैसला किया था कि विभिन्न सेमेस्टर के लिए स्नातक परीक्षा ऑनलाइन ओपन बुक मोड में आयोजित की जाएगी। नियमित और निजी उम्मीदवारों के लिए सेमेस्टर I, III और V की परीक्षा ओपन बुक पद्धति से आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। अधिक विवरण उम्मीदवार जम्मू विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट से प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X