कोरोना कहर : इस सूबे में मामले बढ़े तो उपराज्यपाल ने दिए स्कूल बंद रखने के आदेश
- नौवीं कक्षा तक के विद्यालय दो सप्ताह यानी 18 अप्रैल, 2021 तक बंद रहेंगे।
- 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यालय एक सप्ताह यानी 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक बार वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 अपना कहर बरपा रही है। भारत में लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल, कॉलेज समेत तमाम तरह के शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में सबसे नया नाम है जम्मू-कश्मीर का है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले दो सप्ताह यानी 14 दिन तक के लिए तमाम स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के एलजी यानी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, जम्मू - कश्मीर प्रशासन ने कक्षा 9वीं तक के सभी स्कूलों को दो सप्ताह के लिए और कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल एक सप्ताह तक के लिए बंद करने की घोषणा की है। उपराज्यपाल की ओर से जारी आदेश पत्र में कश्मीर के सभी जिला मजिस्ट्रेट से कहा गया है कि वे राज्य में कोविड -19 मामलों के अचानक बढ़ने के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए भौतिक कक्षाओं के निलंबन और उनके क्षेत्रों में स्कूल बंद करने पर विचार करें।
गौरतलब है कि हाल ही में बीते कुछ दिनों में अनंतनाग, बड़गाम और कुलगाम के विभिन्न जिलों में दर्जनों छात्रों और शिक्षकों द्वारा कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह निर्देश जारी किया गया है। जम्मू - कश्मीर प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, जम्मू-कश्मीर में सभी जिला मजिस्ट्रेट / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष, अपने कार्यक्षेत्रों में शैक्षणिक गतिविधियों अर्थात भौतिक वर्गों या ऑनलाइन कक्षाओं की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करेंगे।
पहले राज्य में पांच अप्रैल, 2021 से स्कूल दोबारा खोले जाने थे। लेकिन उपराज्यपाल की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि नौवीं कक्षा तक के विद्यालय दो सप्ताह यानी 18 अप्रैल, 2021 तक बंद रहेंगे। जबकि कक्षा-10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यालय एक सप्ताह यानी 11 अप्रैल, 2021 तक बंद रखे जाएंगे।
Classes 10, 11 & 12 will also be closed for one week in all schools from Monday, 5 April 2021 till 11 April 2021 in entire J&K.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 4, 2021
Further, all gatherings for social and customary functions will be restricted to 200 only and after following due COVID SOPs.
कमेंट
कमेंट X