फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Semester Exams 2021 to be conducted in Open Book Format University releases guidelines

जामिया यूनिवर्सिटी: ओपन बुक फॉर्मेट में होंगे सेमेस्टर एग्जाम, दिशा-निर्देश जारी

Sat, 05 Jun 2021 10:55 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 05 Jun 2021 10:55 AM IST
सार

  • जामिया विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन ओपन बुक फॉर्मेट में ऑनलाइन होगा।
  • विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा 2021 के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Jamia Semester Exams 2021 to be conducted in Open Book Format University releases guidelines
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

विस्तार

जामिया विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन ओपन बुक फॉर्मेट में ऑनलाइन होगा। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा 2021 के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इन दिशा-निर्देशों को विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  jmi.ac.in पर जाकर पढ़ सकते हैं। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं आने वाले कुछ दिनों में शुरू हो जाएंगी। छात्रों को ओपन-बुक फॉर्मेट पर ओरिएंटेशन देने के लिए विश्वविद्यालय एक मॉक टेस्ट का आयोजन करेगा। सिर्फ इवन सेमेस्टर छात्रों के लिए ही अभी ओपन बुक फॉर्मेट में ऑनलाइन परीक्षा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर: एनआईओएस ने रद्द की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, 1.75 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन



छात्रों को एक घंटे के मॉक एग्जामिनेशन के बाद ही  मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यह मॉक परीक्षा अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में साफ कहा गया है कि हर विद्यार्थी को एक घंटे की मॉक परीक्षा देनी होगी। इसके पूरा होने के बाद ही छात्रों को जामिया सेमेस्टर परीक्षा 2021 में बैठने की अनुमति दी जाएगी। सेमेस्टर परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी और छात्रों को एक घंटा आंसर बुकलेट अपलोड करने के लिए दिया जाएगा। छात्र आंसर शीट सिर्फ पीडीएफ फॉर्मेट में ही अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छह घंटे की होगी परीक्षा
दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 6 घंटे का समय दिया जाएगा। हालांकि, अभी यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यूनिवर्सिटी सेमेस्टर परीक्षा शुरू कर सकती है। हालांकि, इस बीच वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित करने की भी मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-12वीं परीक्षा: सीबीएसई और आईसीएसई सहित ये 10 बोर्ड कर चुके हैं रद्द, 4 कर रहे पुनर्विचार

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed