फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia School Admission begins for the session 2020-21

जामिया स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ, ऑनलाइन आवेदन के लिए वेब पोर्टल जारी

Sun, 01 Mar 2020 02:41 PM IST
Trainee Trainee एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Mar 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Jamia School Admission begins for the session 2020-21
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : Social Media

जामिया स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के लिये एडमीशन शुरू हो गए हैं। ये एडमीशन एकेडमिक सेशन 2020-21 के लिये होंगे। जामिया स्कूल में दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नज़्मा अख्तर ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिये वेब पोर्टल लांच किया है। वे विद्यार्थी और अभिभावक जो जामिया स्कूल में एडमीशन लेना चाहते हों उन्हें एडमीशन वेब पोर्टल से सारी जानकारियां विस्तार से मिल जाएंगी। जामिया प्रशासन ने पहले ही प्रॉस्पेक्ट्स जारी कर कर दिया था। जिसमें एडमीशन प्रॉसेस से संबंधित सभी जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। जामिया स्कूल में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जिस समय वाइस चांसलर नज़्मा अख्तर ने ऑनलाइन एडमीशन वेब पोर्टल लांच किया  उस समय प्रो-वाइस - चांसलर प्रो. इलियास हुसैन, परीक्षा नियंत्रक डॉ. नाज़िम हुसैन जाफरी, जामिया स्कूलों के प्राचार्य और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन


मुख्य जानकारी –
जामिया स्कूल में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2020 है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 250 रुपये है। सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेल्फ फाइनेंस) (प्राइमरी सेक्शन) में प्रेप और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन शुल्क 250 रुपये है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2020 है। इसी प्रकार जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैयद आबिद हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सेल्फ फाइनेंस) और जामिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 6, 9, और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2020 है और आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन-
जामिया स्कूल की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी और उनके अभिभावक आवेदन के लिए जेएमआई की वेबसाइट - www.jmicoe.in पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए, विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल,www.jmi.ac.in पर मौजूद स्कूल के 2020 - 2021 के ई-प्रॉस्पेक्टस को भी देखा जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed