फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP CAPF MO admit card out at recruitment.itbpolice.nic.in; here’s direct link to download

ITBP CAPF MO Admit Card: आईटीबीपी सुपर स्पेशलिस्ट पद के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, 27 फरवरी को होगी एग्जाम

Thu, 13 Feb 2025 03:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 13 Feb 2025 03:02 PM IST
सार

ITBP CAPF MO Admit Card 2024: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर्स के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
ITBP CAPF MO admit card out at recruitment.itbpolice.nic.in; here’s direct link to download
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ITBP CAPF MO Admit Card Out: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने एसएसबी, सीआईएसएफ, एआर, आईटीबीपी और बीएसएफ सहित विभिन्न सीएपीएफ चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 27 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 345 रिक्तियों के लिए भर्ती करना है। जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड) के लिए 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) के लिए 176 पद और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के लिए 164 पद निर्धारित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार, उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और चिकित्सा परीक्षण (एमईटी) के आधार पर किया जाएगा।

पात्रता मानदंड 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्तया पदानुसार मांगी गई है। इसके अलावा, आयु सीमा भी पदानुसार मांगी गई है। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड) की भर्ती के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) की भर्ती के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) की भर्ती के लिए आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं
  • इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed