{"_id":"5e30151a8ebc3e4aff740cbc","slug":"isro-young-scientist-programme-2020-application-date-process-all-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रों के लिए ISRO का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020, करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
स्कूली छात्रों के लिए ISRO का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020, करें आवेदन
Tue, 28 Jan 2020 04:33 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ISRO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) एक बार फिर स्कूली छात्रों को बेहतरीन अवसर दे रहा है। इसरो अपने यंग साइंटिस्ट कार्यक्रम का दूसरा संस्करण (Young Scientist Program 2020) शुरू कर रहा है। इसे युवा विज्ञानी कार्यक्रम के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
क्या है युवा विज्ञानी कार्यक्रम
- यह कार्यक्रम इसरो द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इसमें वे छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं जो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हों।
- यह प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो गर्मी की छुट्टियों के समय संचालित किया जाता है। इसकी अवधि दो सप्ताह की होती है। इस समय में छात्र-छात्राओं को इसरो के कार्यों, वैज्ञानिक अनुसंधानों, रॉकेट व अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे ले सकते हैं हिस्सा
- इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन करना होगा। आवेदन में उन्हें अपने स्कूली प्रमाणपत्र लगाने होंगे। शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।
- हर राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) या राज्यों के बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- हालांकि इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाती है।
ये भी पढ़ें : Padma Awards: पद्मश्री या पद्म भूषण नहीं, पहले इन नामों से जाने जाते थे ये पुरस्कार
कब से होंगे आवेदन, कब प्रशिक्षण
- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। विद्यार्थियों के पास 24 फरवरी 2020 तक आवेदन करने का अवसर है।
- चयनित छात्र-छात्राओं की प्रोविजनल मेरिट सूची 2 मार्च 2020 तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद उन्हें बताए गए दस्तावेजों की प्रतियां 23 मार्च 2020 तक या अपलोड करनी होंगी।
- चयनित छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची मार्च के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
- युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2020 का आयोजन 11 मई से 22 मई 2020 तक किया जाएगा।
ISRO Youn Scientist Program 2020 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X