फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ISC 12th Result 2021: CISCE result evaluation criteria to Consider Class 11th-12th Marks

आईएससी बोर्ड : 12वीं के रिजल्ट के लिए सीआईएससीई ने कोर्ट में बताया ये नया फॉर्मूला

Thu, 17 Jun 2021 06:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 06:04 PM IST
सार

  1. विभिन्न विषयों में परियोजना और व्यावहारिक कार्य का मूल्यांकन।
  2. कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाओं में उम्मीदवारों का प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ अंकों के माध्यम से मापा जाना है।  
  3. पिछले छह वर्षों के दौरान स्कूल परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

विज्ञापन
ISC 12th Result 2021: CISCE result evaluation criteria to Consider Class 11th-12th Marks
सीआईएससीई : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) यानी 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम के अंकों की गणना के लिए एक फॉर्मूला विकसित किया है। यह फॉर्मूला सीबीएसई की ओर से जारी किए गए मूल्यांकन फॉर्मूले से थोड़ा अलग है। सीबीएसई की तरह ही इसमें 12वीं बोर्ड के अंकों की गणना के लिए परीक्षार्थी का 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रदर्शन का औसत देखा जाएगा। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, आईएससीई काउंसिल ने बताया कि आईएससी बोर्ड द्वारा जारी 2021 की आंतरिक मूल्यांकन योजना में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्र के अंक, परियोजना, विषयों में व्यावहारिक कार्य, कक्षा 11वीं और 12वीं में स्कूल परीक्षाओं में प्राप्त सर्वश्रेष्ठ अंकों की गणना के साथ ही पिछले छह वर्षों में विद्यार्थी का स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



सीआईएससीई 2015 से 2020 के आंकड़ों पर विचार करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के इतर सीआईएससीई ने गुरुवार, 17 जून, 2021 को सुप्रीम कोर्ट में आईएससी कक्षा 12वीं के मूल्यांकन मानदंड प्रस्तुत किए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी योजना को मंजूरी दे दी है और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। सीआईएससीई की ओर से आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का परिणाम 20 जुलाई, 2021 तक जारी किया जाएगा।


आईएससी  रिजल्ट फॉर्मूला

  1. विभिन्न विषयों में परियोजना और व्यावहारिक कार्य का मूल्यांकन।
  2. कक्षा 9वीं और 10वीं के विषयों की स्कूल परीक्षाओं में उम्मीदवारों का प्रदर्शन, जो दो वर्षों में प्राप्त उनके सर्वश्रेष्ठ अंकों के माध्यम से मापा जाना है।  
  3. पिछले छह वर्षों के दौरान स्कूल परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।


सीआईएससीई के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहले दो कारक उम्मीदवारों की विषय दक्षता को मापते हैं, जबकि अंतिम उन स्कूलों की सामान्य गुणवत्ता का आकलन हैं, जिनसे उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं। इस संबंध में  2015 से 2020 तक की बाेर्ड परीक्षाओं के डेटा पर विस्तृत विश्लेषण किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed