{"_id":"5d2c10038ebc3e6cc22691d6","slug":"ipu-admission-2019-apply-online-till-july-24-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPU में 24 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IPU में 24 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Mon, 15 Jul 2019 05:59 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 15 Jul 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने पहली बार मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले की अंतिम तारीख 24 जुलाई है।
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष मास्टर्स ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम के तहत 3 पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (ऑटोमोबाइल), मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) और मास्टर्स ऑफ वोकेशनल (इंटीरियर डिजाइन) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में 25-25 सीटें हैं, जिनमें इंटीरियर डिजाइन के लिए सिर्फ छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। अन्य 2 पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईपी यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार शुरू किए गए इन पाठ्यक्रमों की सुविधा दिल्ली सरकार की उन्नत पॉलिटेक्निक में उपलब्ध होगी, जिनमें गुरुनानक देव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मीरा बाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in से ली जा सकती है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई शाम 4 बजे तक है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X