{"_id":"5fd994598ebc3ecd6d668961","slug":"ini-cet-2021-counselling-process-begins-register-for-ini-cet-counselling-process-at-aiimsexams-org","type":"story","status":"publish","title_hn":"INI CET 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
INI CET 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
Wed, 16 Dec 2020 10:30 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : IStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
INI CET 2021: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली, ने आईएनआई सीईटी 2021 ( INI CET 2021) के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार काउंसलिंग और सीट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी INI CET काउंसलिंग 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
aiimsexams.org
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 : रजिस्ट्रेशन के लिए यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) को नए स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के रूप में जोड़ा गया है। INI CET ने एम्स, जेआईपीएमईआर (JIPMER), पीजीआईएमईआर ( PGIMER) और एनआईएमएचएएनएस ( NIMHANS) के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की जगह ली है। इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग चार राउंड में होगी। जिसमें एक मॉक राउंड और एक ओपन राउंड शामिल होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को दसवीं और बारहवीं के दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
INI CET 2021 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया केवल उन पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए शुरू की गई है जो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और उसमें पास हुए हैं। ऐसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X