फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Indian Americans donated over 3 billion Dollars to US universities since 2008: Indiaspora

US: भारतवंशियों ने 18 वर्षों में अमेरिकी विश्वविद्यालयों को दिए 26.6 करोड़ रुपये; 2.70 लाख छात्र कर रहे अध्ययन

Sat, 04 Oct 2025 11:52 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 04 Oct 2025 11:52 AM IST
सार

Education Contribution: अमेरिका में शिक्षा के क्षेत्र में भारतवंशियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता एक रिपोर्ट, जिसमें सामने आया है कि पिछले 18 वर्षों में उन्होंने अमेरिकी विश्वविद्यालयों को 26.6 करोड़ रुपये दान दिए और वर्तमान में लगभग 2.70 लाख छात्र अमेरिका में अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Americans donated over 3 billion Dollars to US universities since 2008: Indiaspora
भारतवंशियों का अमेरिकी शिक्षा और अर्थव्यवस्था में योगदान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

Indian Diaspora: भारतीय मूल के अमेरिकियों ने 2008 से अमेरिकी विश्वविद्यालयों को 26,626 करोड़ रुपये दान दिए हैं। एक नए शोध में अग्रणी गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपनी व्यावसायिक सफलता का आधार मानने वाले कई भारतवंशी विश्वविद्यालयों में परिवर्तनकारी तरीकों से योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियास्पोरा ने कहा, देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों को ऐतिहासिक दान के माध्यम से भारतवंशी न केवल उन संस्थानों का सम्मान कर रहे, जिन्होंने उनके जीवन को आकार दिया, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहे कि भावी पीढ़ियों को सीखने, नवाचार और नेतृत्व विकास के समान अवसर मिले। इस दान से एक शक्तिशाली फ्लाईव्हील प्रभाव पैदा हुआ है, जो भारत और अमेरिका के बीच पेशेवर और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हुए अमेरिकी शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करता है।
विज्ञापन


इंडियास्पोरा के संस्थापक और अध्यक्ष एमआर रंगास्वामी ने कहा कि विश्वविद्यालयों में निवेश करके शिक्षा को महत्व देने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी अमेरिका के प्रति अपनी व्यापक प्रतिबद्धता भी दिखा रहे। सभी नस्लों, जातियों और पृष्ठभूमियों के अमेरिकियों को फलने-फूलने में मदद कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

78% लोग स्नातक या उससे अधिक डिग्री वाले

अध्ययन में पाया गया कि 78% भारतीय मूल के अमेरिकी स्नातक या उससे उच्चतर डिग्रीधारक हैं। यह राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है और भारतीय छात्र अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सालाना 88,752.9 करोड़ रुपये का योगदान करते हैं, जिससे अनुमानित 93 हजार अमेरिकी नौकरियां पैदा होती हैं। वर्तमान में 2,70,000 भारतीय छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं।

अधिकांश दान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान, इंजीनियरिंग के लिए

अध्ययन के अनुसार, सार्वजनिक रूप से ज्ञात अधिकांश दान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान, इंजीनियरिंग और व्यावसायिक शिक्षा के लिए गए हैं। पेशेवर क्षेत्रों के अलावा 1,242.5 करोड़ रुपये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि दक्षिण एशियाई, हिंदू और भारतीय अध्ययन के लिए अनुदान, अमेरिका के शैक्षणिक परिदृश्य को समृद्ध करते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति समुदाय के समर्पण का प्रतीक है।

बता दें, इंडियास्पोरा वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों के दूरगामी प्रभाव का अध्ययन करता रहा है, जिसका सबसे हालिया उदाहरण बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के सहयोग से तैयार की गई 2024 इंपैक्ट रिपोर्ट में उजागर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed