इंडिया स्पेलिंग बी के विजेताओं की घोषणा, 20 से ज्यादा राज्यों के स्कूली बच्चों ने लिया था हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया स्पेलिंग बी फिनाले के राष्ट्रीय स्तर के चैंपियंस की घोषणा कर दी गई है। सभी पांच श्रेणियों के लिए विजेताओं की घोषणा की गई है। पहली कक्षा के लिए ग्रेड 1, दूसरी और तीसरी कक्षा के लिए ग्रेड-2, चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए ग्रेड- 3, छठी और सांतवीं कक्षा के लिए ग्रेड- 4 और आठवीं और नौवीं कक्षा के लिए ग्रेड- 5 श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई है। इन सभी कैटिगिरी के विजेताओं के नामों की घोषणा हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें-बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की AIBE XVI परीक्षा तारीख, पढ़िए पूरी खबर
20 से ज्यादा राज्यों के स्कूली बच्चों ने लिया था हिस्सा
इंडिया स्पेलिंग बी फिनाले में 20 से ज्यादा राज्यों के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस साल यह प्रतियोगिता वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से ऑनलाइन हुई थी। इस प्रतियोगिता में शब्दों का उच्चारण शामिल रहता है। इंडिया स्पेलिंग बी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय अग्रवाल का कहना है कि फाइनल राउंड के लिए प्रतिभागियों का चयन क्षेत्रीय राउंड के जरिए हुआ था। यह प्रतियोगिता पहली से लेकर नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए हुई थी।
इसे भी पढ़ें-UGC का आदेश: एडमिशन वापस तो संस्थान को लौटानी होगी पूरी फीस, वरना होगी सख्त कार्रवाई
इस प्रतियोगिता के ग्रेड-1 के विजेता मानव खुराना हैं जो कि स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल, बहादुरगढ़ के छात्र हैं। ग्रेड 2 के विजेता कुवल आनंद हैं जो कि श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली के छात्र हैं। इसी तरह से ग्रेड-3 के विजेता आयरा ढींडसा हैं। ग्रेड-4 और ग्रेड-5 के विजेता अचिंत्य झा और अनंत जायसवाल हैं।
कमेंट
कमेंट X