फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   india post gds result 2022 declared Assam Uttarakhand circle

India Post GDS Result: असम-उत्तराखंड पोस्टल सर्कल के रिजल्ट जारी, ये है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख

Thu, 16 Jun 2022 04:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 04:08 PM IST
सार

असम और उत्तराखंड पोस्टल सर्कल में कुल 1490 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। इनमें से 1138 उम्मीदवार असम सर्कल से और 352 उम्मीदवार उत्तराखंड सर्कल से पास हुए हैं।

विज्ञापन
india post gds result 2022 declared Assam Uttarakhand circle
india post - फोटो : संवाद

विस्तार

अगर आप इंडिया पोस्ट द्वारा आयोजित जीडीएस परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट असम और उत्तराखंड पोस्टल सर्कल के लिए घोषित किया गया है। जीडीएस भर्ती परीक्षा म शामिल उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जारी नतीजों में असम और उत्तराखंड पोस्टल सर्कल में कुल 1490 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। इनमें से 1138 उम्मीदवार असम सर्कल से और 352 उम्मीदवार उत्तराखंड सर्कल से पास हुए हैं। भर्ती परीक्षा में सफल हुए जीडीएस की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।  उसके बाद ही इन पदों पर अंतिम चयन होगा। इन उम्मीदवारों को अब 30 जून, 2022 से पहले नोटिस में बताए गए डिवीजनल हेड से अपने दस्तावेजों को सत्यापित कराना होगा। 
विज्ञापन


ऐसे चेक करें इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in  पर जाएं।
  • शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स टैब पर जाएं, अब “असम” और “उत्तराखंड” परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
  • इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2022 के तहत अपने आवेदन किए पोस्टल सर्कल का परिणाम चेक करें।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इस रिजल्ट पीडीएफ फाइल को सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed