फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   India gets 21 new Kendriya Vidyalaya, states with new KV including UP, Bihar, here is full list

देश में शुरू हुए 21 नए केंद्रीय विद्यालय, जानें यूपी-बिहार समेत किस राज्य को मिले कितने स्कूल

Sun, 13 Oct 2019 11:06 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 13 Oct 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
India gets 21 new Kendriya Vidyalaya, states with new KV including UP, Bihar, here is full list
केंद्रीय विद्यालय कोदागू का नया भवन - फोटो : twitter
देश को 21 नए केंद्रीय विद्यालय मिले हैं। ये सभी केंद्रीय विद्यालय देश के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग जिलों में शुरू हो रहे हैं। 11 अक्तूबर 2019 को इनमें से 15 केंद्रीय विद्यालयों के नए भवन का उद्घाटन किया गया है और 6 नए केंद्रीय विद्यालयों का शिलान्यास किया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (HRD Minister Ramesh Pokhariyal Nishank) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन


ये सभी नए केंद्रीय विद्यालय देश के कुल 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में खोले गए हैं। कौन सा केंद्रीय विद्यालय किस राज्य के किस जिले में शुरू हो रहा है, इसकी पूरी सूची हम आपको आगे दे रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS - Kendriya Vidyalaya Sangathan) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय विद्यालयों के नए भवनों का एक साथ उद्घाटन किया गया है। ये नए स्कूल खुलने से 22 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। ये भवन करीब 398 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 केंद्रीय विद्यालय जिनके नए भवन का उद्घाटन हो रहा है

केंद्रीय विद्यालय जिला राज्य / केंद्रशासित प्रदेश
केवी गोलाघाट  गोलाघाट असम
केवी हफलॉन्ग दीमा हसओ असम
केवी तामुलपुर  बाक्सा असम
केवी अररिया     अररिया बिहार
केवी जैतपुर      राजकोट गुजरात
केवी विरामगांव  अहमदाबाद गुजरात
केवी करगिल  करगिल लद्दाख
केवी कोदागू     कोदागू कर्नाटक
केवी नं-2 सतना सतना मध्यप्रदेश
केवी शिवपुर शिवपुर मध्यप्रदेश
केवी बैतूल  बैतूल मध्यप्रदेश
केवी संबलपुर  संबलपुर ओडिशा
केवी शिवगढ़   रायबरेली उत्तर प्रदेश
केवी पेरांबलूर   पेरांबलूर तमिलनाडू
केवी मिर्यालगुडा  नालगोंडा  तेलंगाना


ये भी पढ़ें : Up Board: अब तय उम्र सीमा तक ही छात्र दे पाएंगे परीक्षा, ऐसा है प्रस्ताव


वो 6 केंद्रीय विद्यालय जिनका शिलान्यास हो रहा है

केंद्रीय विद्यालय  जिला राज्य
केवी लॉन्गडिंग लॉन्गडिंग   अरुणाचल प्रदेश
केवी कावर्धा  कबीरधाम  छत्तीसगढ़
केवी गिरिडीह गिरिडीह झारखंड
केवी चेन्नपटना रामनगर कर्नाटक
केवी जगतसिंघपुर   जगतसिंघपुर ओडिशा
केवी निजामाबाद निजामाबाद  तेलंगाना
 

ये भी पढ़ें : स्कूलों में लंच ब्रेक और कक्षाओं के दौरान इस तरह होगा बच्चों का मनोरंजन, NCERT की सलाह

बता दें कि इस समय देश भर में कुल 1,225 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 12,92,767 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। सभी केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पाठ्यक्रम चलाया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed