फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Independence Day: Not Just India, These Countries Also Celebrate Freedom on August 15

Independence Day: इन देशों में भी 15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस; छात्रों को जरूर जानना चाहिए नाम

Thu, 14 Aug 2025 12:13 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 14 Aug 2025 12:13 PM IST
सार

Independence Day 2025: 15 अगस्त सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों के लिए भी आजादी का दिन है। जिस दिन भारत ने अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति पाई। आइए विस्तार से जानें...

विज्ञापन
Independence Day: Not Just India, These Countries Also Celebrate Freedom on August 15
Independence Day 2025 - फोटो : AdobeStock

विस्तार

Independence Day 2025: भारत में 15 अगस्त का दिन आजादी, गर्व और बलिदान का प्रतीक है। साल 1947 में इसी दिन देश ने अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए स्वतंत्रता हासिल की थी। यह दिन सिर्फ एक ऐतिहासिक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया।

विज्ञापन


लेकिन 15 अगस्त सिर्फ भारत के लिए ही खास नहीं है। दुनिया के कई अन्य देशों ने भी इसी दिन गुलामी की जंजीरें तोड़ीं और एक नए भविष्य की ओर कदम बढ़ाया। इस दिन की गूंज न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के कई कोनों में सुनाई दी, जिसने आजादी और आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी लिखी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Independence Day: इन देशों में भी 15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस; छात्रों को जरूर जानना चाहिए नाम    
विज्ञापन
विज्ञापन

  

कोरियाई प्रायद्वीप की आजादी

15 अगस्त 1945 का दिन कोरिया के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया ने जापान के लंबे समय से चले आ रहे शासन से पूरी तरह आजादी पाई। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में जापान की हार के बाद दोनों देशों को स्वतंत्रता मिली, हालांकि बाद में यह क्षेत्र दो हिस्सों में बंट गया। एक ओर दक्षिण कोरिया और दूसरी ओर उत्तर कोरिया।

बहरीन की ब्रिटेन से मुक्ति

बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता हासिल की। खाड़ी क्षेत्र का यह छोटा लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश लंबे समय तक ब्रिटिश संरक्षण में रहा था। आज बहरीन अपनी आधुनिकता, आर्थिक मजबूती और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है, लेकिन वहां के लोग 15 अगस्त को अपने आजादी के संघर्ष और बलिदानों को याद करना नहीं भूलते।

लिकटेंस्टीन की स्वतंत्रता

यूरोप का छोटा-सा देश लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्र हुआ था, लेकिन भारत से काफी पहले, साल 1866 में। यह देश जर्मनिक संघ से अलग होकर एक पूर्ण स्वायत्त राष्ट्र बना। 15 अगस्त को लिकटेंस्टीन में “राष्ट्रीय दिवस” के रूप में मनाया जाता है, जिसमें जनता राजपरिवार के साथ मिलकर उत्सव करती है।

कांगो का फ्रांस से आजाद होना

अफ्रीका महाद्वीप का महत्वपूर्ण देश कांगो (Republic of the Congo) ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त की। फ्रांसीसी शासन के लंबे दौर में यहां के लोगों को आर्थिक और राजनीतिक मामलों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। कई वर्षों के संघर्ष और प्रयासों के बाद कांगो ने आजादी पाई। कई वर्षों के संघर्ष और प्रयासों के बाद कांगो ने आजादी पाई। यह दिन वहां के लोगों के लिए गर्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।  

 यह भी पढ़ें: Independence Day: इन देशों में भी 15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस; छात्रों को जरूर जानना चाहिए नाम 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed