JoSAA 2019: पहले राउंड में ही फुल हुईं आईआईटी की सभी 13583 सीटें, जानें कारण
- जोसा काउंसलिंग में 295 सीटों के लिए नहीं मिले उम्मीदवार
- अब दूसरे राउंड में होगी उम्मीदवारों की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 2019 की पहले राउंड की काउंसलिंग में सभी 21 आईआईटी की 13583 सीटें फुल हो चुकी हैं। जबकि जोसा काउंसलिंग में अब सभी संस्थानों को मिलाकर कुल 45244 सीटों में से सिर्फ 295 सीटें ही बची हैं। क्योंकि पहले राउंड के आखिर में इन सीटों के लिए उम्मीदवार ही नहीं थे। इन 295 खाली सीटों के लिए बुधवार, 3 जुलाई 2019 को जोसा ने दूसरे राउंड के लिए सीटों का आवंटन परिणाम जारी किया है।
जेईई एडवांस 2019 के चेयरमैन और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर एमएल शर्मा के अनुसार, जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड के तहत एडमिशन विंडो बुधवार शाम 5 बजे बंद हो गई। जोसा काउंसलिंग में दूसरे राउंड की कटऑफ भी जारी हो चुकी है। आईआईटी में पहले राउंड के आखिर में 600 सीटें बची थीं, जो दूसरे राउंड के बचे छात्रों को पहले ही अलॉट हो गईं। इस प्रकार सभी 21 आईआईटीज की 13583 सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। अब कोई सीट नहीं बची है। इसके अलावा जोसा काउंसलिंग में एनआईटी, आईआईआईटी और 28 अन्य केंद्रीय तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए महज 295 सीटें ही बची हैं।
यह सीटें भी पहले राउंड की कटऑफ के बाद इसलिए खाली रह गईं, क्योंकि उम्मीदवार नहीं बचे थे।
अब दूसरे राउंड की कटऑफ जारी हो गई है। इसी के तहत अब दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों के पास एनआईटी, आईआईआईटी और 28 अन्य संस्थानों में चुनिंदा सीटें बची हैं। गौरतलब है कि आईआईटी में 13583, एनआईटी में 21142, आईआईआईटी में 4713 और 28 केंद्रीय तकनीकी शिक्षण संस्थानों में कुल 5806 सीटें हैं।
जानें किसी सख्ती के कारण भर गईं IIT की सीटें
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) काउंसिल की सख्ती के चलते पहली बार आईआईटी के इतिहास में पहले राउंड के आखिर तक सभी सीटें भर गई हैं। पिछले साल तक छात्र सीट लेने के बाद इसे फ्रीज कर रख लेते थे। जबकि आखिर में संस्थान पसंद नहीं आने पर सीट छोड़ देते थे। इससे काफी सीटें खाली रह जाती थीं और सरकार को नुकसान होता था। क्योंकि, प्रति सीट सरकार को 8 से 10 लाख रुपये का खर्च आता है। सामान्य छात्र महज 2 लाख फीस देते हैं। पहली बार आईआईटी ने दाखिले में सीट फ्रीज करने के बाद उसपर दाखिला नहीं लेने वाले छात्रों को दोबारा जेईई एडवांस्ड परीक्षा में नहीं बैठाने का फैसला लिया था।
JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
JoSAA काउंसलिंग पहले राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
JoSAA काउंसलिंग दूसरे राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X