{"_id":"5a3f2b484f1c1bd0408beb58","slug":"iit-management-says-jee-advanced-is-not-national-testing-agency-exam-will-conducted-by-iit","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार और IIT प्रबंधन के बीच टकराव, कहा- JEE एडवांस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नहीं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केंद्र सरकार और IIT प्रबंधन के बीच टकराव, कहा- JEE एडवांस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नहीं
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Dec 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई एडवांस परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार और आईआईटी प्रबंधन के बीच टकराव बढ़ गया है। सरकार परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कराना चाहती है लेकिन आईआईटी प्रबंधन ने केंद्र की मांग को ठुकरा दिया है। यह तीसरा मौका है जब केंद्र सरकार की मांग को ठुकराया गया है। इससे पहले जेईई एडवांस परीक्षा आसान करने और बीटेक प्रोग्राम में सीट बढ़ोतरी की मांग को भी मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, दस नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को मंजूरी दी थी। जेईई मेन, यूजीसी नेट समेत अन्य प्रवेश परीक्षाएं इसी एजेंसी से कराने का फैसला हुआ था ताकि सीबीएसई परीक्षा आयोजित करने की बजाय पढ़ाई पर फोकस कर सके।
विज्ञापन
हालांकि जेईई एडवांस और कैट परीक्षा पर कोई फैसला नहीं हुआ था। जेईई एडवांस आईआईटी और कैट की परीक्षा आईआईएम प्रबंधन खुद कराते हैं। केंद्र सरकार ने नवंबर में ही सभी आईआईटी प्रबंधन को पत्र लिखकर राय मांगी थी।
विज्ञापन
दिसंबर में आईआईटी डायरेक्टर की बैठक में सरकार की इस मांग को नकार दिया गया। उनका मानना है कि जेईई एडवांस परीक्षा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। परीक्षा की तैयारी आठ से दस महीने चलती है, इसमें आईआईटी विशेषज्ञों की टीम ही प्रश्न पत्र से लेकर कापी जांचने का काम करती है।
फुलप्रूफ व्यवस्था व पेपर लीक से बचने के चलते ही आईआईटी प्रबंधन इस मामले में कोई जानकारी साझा नहीं करता है। बाहरी एजेंसी से परीक्षा करवाने पर गुणवत्ता में गिरावट के साथ पेपर लीक होने की संभावना भी बनी रहेगी।
कमेंट
कमेंट X