GES 2022: 10 मार्च से शुरू होगा आईआईटी खड़गपुर का ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे शिरकत
IIT Kgp E-Cell Global Entrepreneurship Summit 2022: एंटरप्रेन्योरशिप सेल के इस फ्लैगशिप इवेंट का आयोजन राजेंद्र मिश्रा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के कीनोट सेशन को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Global Entrepreneurship Summit 2022: आईआईटी खड़गपुर की एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से अपने वार्षिक समारोह ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2022 (GES) का आयोजन गुरुवार, 10 मार्च, 2022 से आयोजित किया जा रहा है। एंटरप्रेन्योरशिप सेल के इस फ्लैगशिप इवेंट का आयोजन राजेंद्र मिश्रा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के कीनोट सेशन को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। यह चार दिवसीय कार्यक्रम देश के सबसे बड़े इंटर-कॉलेजिएट लेवल के कॉरपोरेट शिखर सम्मेलनों में से एक है। इस आयोजन से अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर जुड़ा है।
आईआईटी खड़गपुर का यह ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट, भारतीय उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारोबारियों, निवेशकों और विद्यार्थियों को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां वे सफलता के अपने सफर, खट्टे-मीठे अनुभव को साझा करते हुए युवा निवेशकों और कारोबारियों को टिप्स प्रदान करते हैं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प जताते हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में जोखिम लेने की मानसिकता को पैदा करना है।
चार दिवसीय आयोजन में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
आईआईटी खड़गपुर एंटरप्रेन्योरशिप सेल के इवेंट हेड नयन सलूजा और हर्ष अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च से 14 मार्च तक चलने वाले चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान युवाओं को स्टार्टअप्स लीडर्स से बातचीत करने और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से रोमांचक पुरस्कार जीतने का भी मौका मिलेगा। ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2022 में कीनोट सेशन, फायरसाइड चैट, हैकाथॉन, वर्कशॉप्स, क्विज, नेटवर्किंग सेशन और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की थीम इनोवेशन फॉर इंक्लूजन रखी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार reg-ges.ecell-iitkgp.org/register/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इस साल ये प्रमुख हस्तियां करेंगी शिरकत
ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2022 में कीनोट सेशन के दौरान केंद्रीय सड़क, परिवहन, जहाजरानी और भारी उद्योग मंत्री नितिन गडकरी संबोधित करेंगे। गडकरी के अलावा कार्यक्रम में उद्योग और व्यापार जगत की बड़ी हस्तियां जेस्कालर के सीईओ और फाउंडर जय चौधरी, पॉलिसी बाजार के को-फाउंडर यशीश दहिया, मारिको लिमिटेड की एमडी और सीईओ सौगता गुप्ता, सेफ सिक्योरिटी के सीईओ और को-फाउंडर साकेत मोदी, मास्टरकार्ड हेल्थकेयर बिजनेस के सीएमओ राजा राजामन्नार, वेदांतु के को-फाउंडर पुलकित जैन और ग्रामीण बैंक के फाउंडर नोबेल विजेता प्रो मुहम्मद यूनुस आदि शामिल होंगे।
पिछले संस्करणों में शामिल हुए थे ये दिग्गज
आईआईटी खड़गपुर की एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से बीते सालों में आयेाजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, कांग्रेस नेता और टेलीकॉम इंजीनियर सैम पित्रोदा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एडजंक्ट प्रोफेसर और लेखक स्टीव ब्लैंक, सिलिकॉन वैली प्रोडक्ट ग्रुप के संस्थापक मार्टी कैगन, स्विगी के को-फाउंडर राहुल जैमिनी और उड़ान के को-फाउंडर आमोद मालवीय आदि दिग्गज शामिल हो चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X