फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JEE Advanced 2022 Registration process begins for foreign students Know all Details

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस में विदेशी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 01 Aug 2022 06:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 06:02 PM IST
सार

JEE Advance 2022 Registration: आईआईटी में प्रवेश के इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी जानकारी और प्रक्रिया यहां पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IIT JEE Advanced 2022 Registration process begins for foreign students Know all Details
जेईई एडवांस 2022 - फोटो : IIT Bombay

विस्तार

JEE Advanced 2022 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने विदेशी छात्रों के लिए जेईई एडवांस 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेशी छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त है और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। आईआईटी में प्रवेश के इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विदेशी उम्मीदवार जो भारत के बाहर किसी भी अन्य देश में आयोजित 10+2 यानी 12वीं कक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एक अगस्त को दोपहर तीन बजे से जेईई एडवांस 2022 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advanced 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां : जानें कब-क्या होगा

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विदेशी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : सोमवार, 01 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अन्य जेईई मेन क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण : रविवार, 07 अगस्त, 2022 सुबह 10 बजे से गुरुवार, 11 अगस्त, 2022  को शाम पांच बजे तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विदेशी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख : गुरुवार, 11 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्टेप-2 तक सफलतापूर्वक अप्लाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : शुक्रवार, 12 अगस्त, 2022 को शाम पांच बजे तक।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई एडवांस 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 23 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई एडवांस 2022 परीक्षा की तिथि : 28 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पेपर-1 के लिए समय : सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पेपर-2 के लिए समय : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट : 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा
विज्ञापन

JEE Advanced : विदेश में नहीं होगा परीक्षा का आयोजन

आईआईटी दाखिलों के लिए इस बार लगातार तीसरे वर्ष संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस का आयोजन किसी विदेशी परीक्षा केंद्र पर नहीं किया जाएगा। 2020 से पहले, आईआईटी प्रवेश परीक्षा कई विदेशी देशों पर आयोजित की जाती थी, जिसमें अदीस अबाबा, कोलंबो, ढाका, दुबई, काठमांडू और सिंगापुर के केंद्र शामिल हैं। 

 

JEE Advanced 2022 के लिए इतनी देनी होगी फीस

जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदक विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क लागू होगा। भारत में रहने वाले और सार्क देशों में निवास करने वाले उम्मीदवारों को यूएस डॉलर 75 और अन्य सभी देशों के निवासी छात्रों को यूएस डॉलर 150 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

 

JEE Advanced: भारत आकर देनी होगी प्रवेश परीक्षा 

पिछले साल की तरह ही इस बार भी जेईई एडवांस 2022 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवारों को भारत सरकार और उनके संबंधित देशों में आवश्यक स्थानीय यात्रा मानदंडों का पालन करते हुए अपने स्वयं के खर्च पर एक भारतीय केंद्र में परीक्षा देनी होगी। 

 

JEE Advanced: शीर्ष 2.50 लाख उम्मीदवार ही भाग लेने के पात्र

वहीं, भारतीय छात्रों के लिए जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार, 07 अगस्त, 2022 सुबह 10 बजे से शुरू कर दी जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। हालांकि, इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा जेईई मेन क्वालीफाई कर चुके शीर्ष 2.50 लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस में शामिल होने के पात्र होते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed