फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2026 Registration Deadline Extended, Apply till 20 October

IIT JAM 2026 Registration: आईआईटी जैम के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म; देखें रजिस्ट्रेशन फीस

Sun, 12 Oct 2025 04:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 12 Oct 2025 04:06 PM IST
सार

IIT JAM 2026 Exam: आईआईटी जैम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बढ़ाई गई निर्धारित तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT JAM 2026 Registration Deadline Extended, Apply till 20 October
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

IIT JAM 2026 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने मास्टर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2025 थी।

विज्ञापन


आईआईटी बॉम्बे 15 फरवरी 2026 को सुबह और दोपहर के दो सत्रों में परीक्षा आयोजित करेगा। इस बार उम्मीदवार जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणित (MA), गणितीय सांख्यिकी (MS), और भौतिकी (PH) में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

IIT कानपुर में नए पाठ्यक्रम

आईआईटी कानपुर ने शिक्षा के विकल्प बढ़ाते हुए तीन नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं: सतत ऊर्जा इंजीनियरिंग में एकीकृत PhD (कम से कम 6 साल), अर्थशास्त्र में MSc, और रसायन विज्ञान में MSc-PhD दोहरी डिग्री।

आईआईटी JAM 2026 के जरिये एमएससी और एमएस प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए 22 IIT में कुल 89 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में लगभग 3,000 सीटें उपलब्ध हैं।

इतना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस

जैम 2026 के लिए आवेदन करने पर शुल्क महिला और अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर पर 1,000 रुपये और दो पेपर पर 1,350 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 2,000 रुपये और दो पेपर के लिए 2,700 रुपये का भुगतान करना होगा।

परीक्षा के लिए 3 केंद्रों का मिलेगा विकल्प

IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, उसके बाद परीक्षा विषय और परीक्षा शहर चुनना होगा और अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। एक उम्मीदवार अधिकतम दो विषयों के लिए आवेदन कर सकता है और तीन शहरों तक में परीक्षा देने का विकल्प चुन सकता है।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सीटें उम्मीदवार की रैंक, चुने हुए पाठ्यक्रम और उपलब्ध सीटों के आधार पर विभिन्न IIT में आवंटित की जाएंगी, ताकि योग्य छात्रों को सही पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सके।

कैसे करें आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
  • अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, लॉगिन के लिए एक नामांकन आईडी और OTP भेजा जाएगा।
  • इसके बाद JOAPS पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन पत्र जमा करें और उसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed