खुशखबर: आईआईटी में प्लेसमेंट का दौर जारी, मंदी की आहट के बीच ढाई से साढ़े चार करोड़ तक के पैकेज हुए ऑफर
IIT Guwahati Placement 2022-23: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Guwahati) गुवाहाटी में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन एक दिसंबर 2022 से चल रहा है। जहां छात्रों को कंपनियां अच्छे ऑफर देकर उनका चयन कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Guwahati Placement 2022-23: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में एक दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट चल रहा है। जिसमें कई नामी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं। इस दौरान छात्रों को करोड़ों के पैकेज भी इन कंपनियों द्वारा ऑफर किए जा रहे हैं। आईआईटी गुवाहाटी में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान एक बीटेक के एक छात्र को 2.4 करोड़ रुपये सालाना की अंतरराष्ट्रीय नौकरी का ऑफर मिला। जो संस्थान के किसी छात्र द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सबसे अधिक पैकेज है। इसके साथ ही दो अन्य बीटेक छात्रों को वार्षिक कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 1.1 करोड़ रुपये के घरेलू पैकेज की पेशकश की गई थी। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली, मुंबई और कानपुर के छात्रों को साढ़े चार करोड़ रुपये के ऑफर की खबर है।
प्लेसमेंट के यह हैं बड़े रिक्रूटर्स
इस साल के पहले दो सत्रों के बड़े रिक्रूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, गूगल, उबर, क्वालकॉम, सी-डॉट, एनफेज एनर्जी, ओरेकल, न्यूटैनिक्स, थॉट्सपॉट एमटीएस-2, स्क्वायरपॉइंट एसडीई या क्वांट, अमेरिकन एक्सप्रेस, जेपी मॉर्गन चेस, बजाज शामिल रहे। IIT गुवाहाटी में प्लेसमेंट का पहला चरण 15 दिसंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में कुल 1,269 छात्रों ने अध्ययन की विभिन्न धाराओं में प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण कराया है। प्लेसमेंट के पहले चरण के लिए पंजीकृत कंपनियों की कुल संख्या 264 है। जो कुल 470 प्रोफाइल के लिए भर्ती करेंगी। पांच सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ चालू शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में भर्ती के लिए 78 स्टार्ट-अप ने पंजीकरण कराया है।
IIT गुवाहाटी के निदेशक ने जताई खुशी
IIT गुवाहाटी में प्लेसमेंट सीजन की एक मजबूत शुरुआत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, IIT गुवाहाटी के निदेशक, प्रोफेसर टी जी सीताराम ने कहा, “हम दो साल बाद IIT गुवाहाटी परिसर में कंपनियों की मेजबानी करने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। हमने प्लेसमेंट ड्राइव के सत्र 1.1 और 1.2 में अच्छे परिणाम देखने को मिला। मुझे विश्वास है कि अंतिम परिणाम संस्थान के लिए नई ऊंचाइयों को छुएंगे। इसके अलावा, आईआईटी गुवाहाटी के छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान पहले ही 218 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिल चुके हैं, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है। ज्यादातर ऑफर कोर इंजीनियरिंग, आईटी, फाइनेंस और एनालिस्ट प्रोफाइल से जुड़े थे।
कमेंट
कमेंट X