अवसर: आईआईटी दिल्ली ने शुरू किया यह नया पाठ्यक्रम, जानिए क्या है निर्धारित योग्यता
विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2021-22 से आईआईटी दिल्ली से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नए कोर्स - मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी (एमपीपी) की शुरुआत की है। यह कोर्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) व विकास पर केंद्रित रहेगा।
#IITDelhi to start a new Post Graduate programme ‘Master of Public Policy (MPP)’ from the academic session 2021-22 with a focus on Science, Technology, and Innovation (STI) and development.
विज्ञापन
Read more: https://t.co/Gx6zSPa537 pic.twitter.com/WayXw1J5dF — IIT Delhi (@iitdelhi) June 24, 2021
कौन ले सकता है दाखिला
एमबीबीएस, बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीआर्क, बीटेक, बीएससी (एजी), बीवीएससी जैसे पाठ्यक्रमों में स्नातक; और एमए, एमएससी, एमफिल, इंटीग्रेटेड एमएससी/एमए, एमटेक या समकक्ष डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
कहां-कहां बना सकते हैं अपना करियर
विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, एनालिटिकल एबिलिटी और एथिकल प्रैक्टिस जैसे कौशल को विकसित करने का काम करेगा। इस पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर विद्यार्थी स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सलाहकार, शोधकर्ता, शिक्षाविद जैसे क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
प्रत्येक सेमेस्टर देनी होगी इतनी फीस
इस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर 10 हजार रुपये बतौर फीस देना होगा। बता दें यह कोर्स दो साल का है। जिसमें स्टैटिसटिक्स फॉर पब्लिक पॉलिसी, टूल्स फॉर पॉलिसी एनालिसिस, रिसर्च मेथड फॉर पब्लिक पॉलिसी जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X