फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Campus placement 2019 2020, Students get annual package of crores at IIT Delhi, BHU, Madras, etc

IITs Campus Placement: पहले पांच घंटों में ही छात्रों को मिले करोड़ों के सालाना पैकेज

Mon, 02 Dec 2019 11:05 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 02 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
IIT Campus placement 2019 2020, Students get annual package of crores at IIT Delhi, BHU, Madras, etc
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

देशभर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT - Indian Institute of Techonology) में रविवार से कैंपस प्लेसमेंट का दौर शुरू हो गया। महज चार से पांच घंटे लंबे पहले ही सत्र में छात्रों को डेढ़ करोड़ रुपये सालाना से पैकेज की पेशकश कर दी गई। पहले दिन तीन से पांच प्लेसमेंट सत्र हर आईआईटी में देर रात तक आयोजित किए गए।

विज्ञापन


आईआईटी मद्रास में प्लेसमेंट राउंड के लिए कुल 1,334 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां 227 कंपनियों ने प्लेसमेंट में हिस्सेदारी की है। यह राउंड आठ दिसंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


रविवार को पहले सत्र में 20 कंपनियों ने 102 प्रस्ताव छात्रों को दिए। इनमें से चार इंटरनेशनल पैकेज में सालाना करोड़ों रुपये की पेशकश की गई थी। ये पेशकश माइक्रोसॉफ्ट, कोहेसिटी, सेल्सफोर्स व उबर ने दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने 20, गोल्डमैन सॉक्स ने 11, बोस्टन कंस्लटिंग ग्रुप ने सात तो क्वालकॉम ने नौ छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : AFCAT 2020: स्नातकों के लिए वायुसेना में नौकरी का मौका, शुरू हुए आवेदन

इसके अलावा इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, ISRO) ने भी छह प्रस्ताव दिए हैं। उधर, आईआईटी दिल्ली में भी बड़ी कंपनियों ने करोड़ों रुपये के सालाना पैकेज ऑफर किए हैं। आईआईटी दिल्ली के 150 छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका है। इनमें से 147 को देश में, जबकि तीन को विदेश में कंपनियों ने जॉब ऑफर दिया है। विदेश में नौकरी का प्रस्ताव पाने वाले तीन छात्रों को 1.25 करोड़ से लेकर 1.75 करोड़ सालाना तक का सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है।

आईआईटी हैदराबाद में कंपनियों ने दी लड़कियों को तरजीह

आईआईटी हैदराबाद की कैंपस प्लेसमेंट के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. प्रदीप येमुला के मुताबिक, पहले दिन छह इंटरनेशनल पैकेज के साथ अलग-अलग सत्र में 56 पेशकश मिली। पहली बार बड़ी कंपनियां लड़कियां को तरजीह दे रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे अधिक 17 प्रस्ताव दिए हैं, जिनमें पांच लड़कियों को मिले हैं। गोल्डमैन के तीन में से दो प्रस्ताव लड़कियों के हिस्से में गए। यहां कुल 477 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 224 कंपनियां शिरकत कर रही हैं।



ये भी पढ़ें : जानिए देश के सबसे युवा जज को, 21 साल की उम्र में कोर्टरूम में सुनाएंगे फैसला

बीएचयू के चार छात्रों को डेढ़ करोड़ का पैकेज

आईआईटी बीएचयू में कैंपस सेलेक्शन के पहले दिन रविवार को 360 छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कंपनियों में जॉब ऑफर मिला। चार छात्रों को सबसे अधिक डेढ़ करोड़ रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया। ज्यादातर अभ्यर्थियों को 11 लाख से लेकर 58 लाख रुपये तक के पैकेज पर ऑफर लेटर दिया गया है।

सॉफ्टवेयर डेवलपर हायर करने के चलते पैकेज में बढ़ोतरी

आईआईटी और इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि अभी तक माइक्रोसॉफ्ट का कैंपस प्लेसमेंट में बोलबाला था। हालांकि दिसंबर 2019 के कैंपस प्लेसमेंट में माइक्रोसॉफ्ट के साथ सेल्सफोर्स भी आगे रहेगी। कोहेसिटी और उबर जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां 2020 बैच से सॉफ्टवेयर डेवलपर हायर करना चाहती हैं। इसलिए मांग के आधार पर ऑफर का पैकेज भी अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed